Google का बड़ा धमाका: Gmail में आया AI असिस्टेंट, मिनटों का काम अब सेकंड्स में होगा पूरा

Google ने Gmail में एक बड़ा AI अपडेट पेश किया है, जिससे ईमेल अब सिर्फ पढ़ने तक सीमित नहीं रहेंगे. कंपनी ने नया AI Inbox फीचर लॉन्च किया है, जो ईमेल को समझकर खुद से कामों की लिस्ट बनाएगा और जवाब के ड्राफ्ट भी तैयार करेगा. इसका मकसद Gmail को एक टास्क मैनेजमेंट वर्कस्पेस में बदलना है. AI जरूरी ईमेल को अलग करेगा और फॉलो-अप से लेकर रिमाइंडर तक सब कुछ संभालेगा. फिलहाल यह फीचर अमेरिका में सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है.

AI Inbox क्या है और कैसे करेगा काम

Google के नए AI Inbox फीचर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूजर के ईमेल पैटर्न को समझेगा और जरूरी मैसेज को कम जरूरी ईमेल से अलग करेगा. यह हर ईमेल की भाषा और संदर्भ को पढ़कर यह तय करेगा कि उसमें कौन सा काम छुपा है. इसके बाद वह अपने आप एक टू-डू लिस्ट बना देगा. AI फॉलो-अप वाले मेल्स के लिए ड्राफ्ट रिप्लाई भी तैयार करेगा. इससे यूजर को हर ईमेल खुद पढ़कर समझने की जरूरत कम हो जाएगी.

ईमेल से टास्क, रिमाइंडर और समरी तक

AI Inbox बिखरे हुए ईमेल्स से जरूरी जानकारी निकालकर एक जगह दिखाएगा. जैसे किसी अस्पताल की अपॉइंटमेंट बदलनी हो, बिजनेस पार्टनर को जवाब देना हो या वीकेंड तक फीस जमा करनी हो, यह सभी काम AI खुद पहचान लेगा. यह समय पर रिमाइंडर भी देगा ताकि कोई जरूरी काम छूट न जाए. इसके अलावा एक ही विषय से जुड़े कई ईमेल्स की AI समरी भी बना देगा, जिससे यूजर को पूरी बातचीत जल्दी समझ में आ जाएगी. यह ठीक एक वर्चुअल असिस्टेंट की तरह काम करेगा.

आगे कॉल और पेमेंट तक पहुंचेगा AI

गूगल का कहना है कि AI Inbox भविष्य में सिर्फ ईमेल तक सीमित नहीं रहेगा. इसे फोन कॉल करने या पेमेंट जैसी दूसरी ऐक्शन्स से भी जोड़ा जा सकता है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में जीमेल से ही कई काम सीधे पूरे हो सकेंगे. कंपनी इसे AI एजेंट के रूप में विकसित करना चाहती है, जो यूजर की ओर से कई डिजिटल काम संभाल सके. फिलहाल यह फीचर अमेरिका में ट्रस्टेड टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और बाद में आम यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा.

फ्री और पेड यूजर्स को क्या मिलेगा

गूगल सभी जीमेल यूजर्स को AI से बनी ईमेल समरी और पर्सनलाइज्ड ऑटो रिप्लाई फ्री में देगा. वहीं Google One AI Pro जैसे पेड सब्सक्रिप्शन लेने वालों को ग्रामर चेक और ईमेल सर्च की AI समरी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे. उदाहरण के तौर पर अगर कोई पूछे कि पिछले साल इंटीरियर का अनुमान किस कंपनी ने दिया था, तो AI सारे ईमेल स्कैन कर सही जवाब देगा. हालांकि एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि ज्यादा टास्क सुझाने से यूजर पर दबाव बढ़ सकता है और AI के फैसलों पर भरोसे को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें