दिल्ली सरकार का यू-टर्न या अफवाह पर विराम? “टीचर्स की ड्यूटी कुत्तों की गिनती में नहीं लगी,” शिक्षा विभाग की सफाई

दिल्ली में अवारा कुत्तों की गिनती के लिए शिक्षकों की तैनाती पर हंगामा मचने के बाद सरकार ने इस पर अपना रुख साफ किया है. दिल्ली सरकार ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया है. सरकार से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और न ही शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती का जिम्मा सौंपा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में आवारा कुत्तों से आम जन, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी किया था. इस सर्कुलर का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना था कि स्कूल परिसरों के भीतर कोई भी आवारा कुत्ता मौजूद न हो, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर कोई खतरा न आए. बताया जा रहा है कि ऐसा निर्देश छात्रों को कुत्तों से बचाने के लिए जारी किया गया था.

नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा था

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि छात्रों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए स्कूलों को अपने यहां शिक्षकों में से एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया था. अधिकारी की जिम्मेदारी स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखना और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभागों से समन्वय करना है. लेकिन इसे गलत तरीके से प्रकाशित कर दिया गया. जबकि सरकार ने ऐसा कोई आदेश ही जारी ही नहीं किया.

शिक्षक संघ ने भी जताया विरोध

राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों पर लावारिस कुत्तों की गिनती करने का काम सौंपा गया था. साथ ही शिक्षकों को शिक्षण संस्थान, स्कूल परिसर और आस-पास घूम रहे लावारिस कुत्तों की गिनती की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. शिक्षक संघ का कहना है कि शिक्षक का कार्य शिक्षा और बेहतर सीख देना है, न कि इस तरह के काम करना है. शिक्षकों को सम्मान देना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से शिक्षक अब आवारा कुत्तों की जानकारी एकत्रित करने का कार्य करेंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा की दावेदारी     |     GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोपी गिरफ्तार     |     रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा     |     छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद     |     Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी     |     Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत     |     Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा; जानें पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस     |     बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट     |     Jharkhand Road Accident: बिल्ली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें