किरीट सोमैया का बड़ा दावा: “मुस्लिम प्रजनन दर हिंदुओं से दोगुनी”, NFHS रिपोर्ट का हवाला देकर बढ़ाई सियासी तपिश

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम कपल हिंदुओ से दोगुनी रफ्तार से बच्चे पैदा कर रहे हैं. उन्होंने National Family Health Surve NFHS की जनसंख्या रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि महाराष्ट्र में मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर हिंदू आबादी की तुलना में दोगुना तेजी से बढ़ रही है. नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.

दरअसल बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने मुस्लिम आबादी का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न जनसंख्या अध्ययनों और रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में औसत प्रजनन दर लगभग 1.4 है. उन्होंने मुंबई की प्रजनन दर को लेकर कहा कि मुंबई में हिंदू परिवारों की प्रजनन दर 1.3 से कम बताई जा रही है. इसका अर्थ यह लगाया जा रहा है कि 10 हिंदू दंपती (20 लोग) मिलकर औसतन लगभग 13 बच्चों को जन्म देते हैं. वहीं मुंबई में मुस्लिम परिवारों की प्रजनन दर लगभग 3 बताई जा रही है.

‘मुस्लिम समुदाय की प्रजनन दर हिंदूओं से दोगुनी’

इसके आगे किरीट सोमैया ने कहा कि 10 मुस्लिम दंपती (20 लोग) मिलकर 26 या उससे अधिक बच्चों को जन्म देते हैं. इन आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा रहा है कि मुंबई में मुस्लिम समुदाय की प्रजनन दर हिंदू समुदाय की तुलना में करीब दोगुनी है. यानी मुस्लिम कपल ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं.

‘बांग्लादेशी प्रवासन की भी भूमिका’

यही नहीं बीजेपी नेता ने यह दावा भी किया कि मुंबई में जनसंख्या परिवर्तन केवल प्राकृतिक प्रजनन वृद्धि के कारण नहीं हो रहा है, बल्कि इसमें बांग्लादेशी प्रवासन की भी भूमिका बताई जा रही है. नेता के अनुसार, यह प्रवासन प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि के अतिरिक्त है.

इधर जनसंख्या विशेषज्ञों और समाजशास्त्रियों का कहना है कि प्रजनन दर पर शिक्षा, शहरीकरण, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाएं और महिला सशक्तिकरण जैसे कई सामाजिक-आर्थिक कारकों का प्रभाव होता है. इनका कहना है कि किसी भी समुदाय या शहर को लेकर निष्कर्ष निकालते समय आधिकारिक जनगणना, NFHS जैसी सर्वे रिपोर्ट्स और सत्यापित अध्ययनों के आधार पर ही आकलन किया जाना चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन! कश्मीर से हिमाचल तक जमने लगी वादियां, सैलानियों की बढ़ी धड़कनें     |     “मेरा धर्म मानवता है और मेरी आत्मा धर्मनिरपेक्ष,” ममता बनर्जी ने विपक्ष को दिया दो-टूक जवाब     |     328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता सरूपों पर सीएम मान सख्त, कहा– दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जाँच के लिए गठित की SIT     |     MEA का पाकिस्तान को आईना: “जिसका खुद का दामन दागदार, वो भारत को न सिखाए अल्पसंख्यकों का सम्मान”     |     अरावली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ‘यू-टर्न’! क्यों बदलना पड़ा अपना ही फैसला? जानें पर्यावरण पर क्या होगा असर     |     “हम भी भारतीय हैं, हमें इंसाफ चाहिए…” देहरादून में मारी गई एंजेल चकमा के पिता की सिसकियाँ सुन नम हुई सबकी आँखें     |     “ब्राह्मण ही समाज का असली पथप्रदर्शक…” UP में ‘महाभोज’ के बाद BJP विधायक का बड़ा बयान, सियासत गरमाई     |     “धुले में नहीं चलेगी बीजेपी की मनमानी!” शिंदे सेना का कड़ा रुख, निकाय चुनावों में हार के बाद गहराया विवाद     |     चतरा में खूनी संघर्ष: वर्चस्व को लेकर भिड़े प्रतिबंधित संगठनों के दस्ते, आपसी गोलीबारी में दो की मौत     |     “उत्तराखंड में नस्लभेद का नंगा नाच!” त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर केजरीवाल का बड़ा हमला, सरकार को बताया ‘विफल’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें