फाइलों में ही दौड़ रहीं सिटी बसें, 24 बसों पर पूरे शहर का बोझ

रांची: राजधानी में सिटी बस सेवा कागजों और फाइलों से बाहर निकलने का नाम नहीं ले रही है. हालत यह है कि पूरे शहर और प्रस्तावित रिंग रोड क्षेत्र की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए जहां 224 सिटी बसों की आवश्यकता बताई गई है, वहां फिलहाल महज 24 बसों के भरोसे शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था चल रही है. इसका सीधा खामियाजा रोजाना हजारों यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है.

शहर में सिटी बस संचालन को लेकर रांची नगर निगम की ओर से कई बार कोशिशें की गई. एक-दो नहीं, बल्कि सात बार टेंडर निकाले गए, जिसके बाद एक ऑपरेटर ने रांची में सिटी बस संचालन में रुचि भी दिखाई. इसके बाद टिकट वेंडिंग एजेंसी की तलाश शुरू हुई, लेकिन करीब सात महीने बीत जाने के बाद भी नई बसें सड़कों पर नहीं उतर सकीं. नतीजा यह है कि सिटी बसें आज भी सिर्फ फाइलों में ही दौड़ रही हैं.

24 बसों पर पूरा शहर, यात्रियों की मजबूरी

वर्तमान में चल रही दो दर्जन बसों में क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है. सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. कामकाजी लोग, छात्र और दूर-दराज जाने वाले यात्री खड़े-खड़े सफर करने को मजबूर हैं. कई बार तो बसों में चढ़ने तक की जगह नहीं बचती. जेब कटने, मोबाइल और पर्स गायब होने जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं. लेकिन यात्रियों के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है. ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और मनचाहा किराया भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. ऐसे में सिटी बस ही आम आदमी के लिए सबसे सस्ता सहारा बचती है.

15 साल पुरानी बसें हटते ही बिगड़ा सिस्टम

जानकारी के अनुसार, 15 साल की अवधि पूरी कर चुकी पुरानी बसों को एक साथ सड़कों से हटा दिया गया. इसके बाद से ही राजधानी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. बसों की संख्या अचानक कम होने से यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ गई. लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए हालात और भी मुश्किल हैं. क्योंकि उनके पास निजी वाहन या महंगे साधनों का विकल्प नहीं होता है. बसों की भारी कमी के कारण कई रूटों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है.

जब बस आती भी है, तो इतनी भरी होती है कि लोग आगे और पीछे की गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर होते हैं. यह स्थिति किसी बड़े हादसे को दावत देके हैं. इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं. सिटी बस ड्राइवर भी ऐसी हालात से परेशान हैं. ड्राइवरों का कहना है कि सीमित बसों में लगातार भीड़ ढोने से न सिर्फ बसों पर दबाव बढ़ रहा है, बल्कि उनके काम का तनाव भी कई गुना हो गया है. समय पर रखरखाव, तय शेड्यूल और यात्री सुरक्षा पर असर पड़ रहा है.

10 साल पुरानी बसें, जयंती पर लगे थे स्टीकर

गौरतलब है कि झारखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर कुछ साल पहले सिटी बसों पर विशेष स्टीकर लगाए गए थे. इन बसों को खरीदे करीब 10 वर्ष हो चुके हैं. अब उन बसों की स्थिति भी सवालों के घेरे में हैं. नई बसों की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है. लेकिन विभाग की तरफ से निर्णय प्रक्रिया ठप पड़ी है.

प्रस्ताव तैयार, अमल का इंतजार

रांची नगर निगम ने सिटी बस सेवा को दुरुस्त करने के लिए पूरा प्रस्ताव बनाकर नगर विकास विभाग और राज्य सरकार को भेज दिया है. इसमें बसों की संख्या बढ़ाने, रूट विस्तार और आधुनिक संचालन व्यवस्था का खाका शामिल है. हालांकि, फिलहाल यह प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के स्तर पर अटका हुआ है और जमीन पर इसका असर नजर नहीं आ रहा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ठिठुरन! कश्मीर से हिमाचल तक जमने लगी वादियां, सैलानियों की बढ़ी धड़कनें     |     “मेरा धर्म मानवता है और मेरी आत्मा धर्मनिरपेक्ष,” ममता बनर्जी ने विपक्ष को दिया दो-टूक जवाब     |     328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता सरूपों पर सीएम मान सख्त, कहा– दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जाँच के लिए गठित की SIT     |     MEA का पाकिस्तान को आईना: “जिसका खुद का दामन दागदार, वो भारत को न सिखाए अल्पसंख्यकों का सम्मान”     |     अरावली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ‘यू-टर्न’! क्यों बदलना पड़ा अपना ही फैसला? जानें पर्यावरण पर क्या होगा असर     |     “हम भी भारतीय हैं, हमें इंसाफ चाहिए…” देहरादून में मारी गई एंजेल चकमा के पिता की सिसकियाँ सुन नम हुई सबकी आँखें     |     “ब्राह्मण ही समाज का असली पथप्रदर्शक…” UP में ‘महाभोज’ के बाद BJP विधायक का बड़ा बयान, सियासत गरमाई     |     “धुले में नहीं चलेगी बीजेपी की मनमानी!” शिंदे सेना का कड़ा रुख, निकाय चुनावों में हार के बाद गहराया विवाद     |     चतरा में खूनी संघर्ष: वर्चस्व को लेकर भिड़े प्रतिबंधित संगठनों के दस्ते, आपसी गोलीबारी में दो की मौत     |     “उत्तराखंड में नस्लभेद का नंगा नाच!” त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर केजरीवाल का बड़ा हमला, सरकार को बताया ‘विफल’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें