वीडी शर्मा में जबलपुर में कहा- देश संविधान और कानून से चलेगा, शरीयत से नहीं मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 जबलपुर मध्यप्रदेश में हिजाब पर छिड़े विवाद में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी कूद गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिजाब संबंधी आदेश सरकार ने नहीं दिया है। देश संविधान और कानून से चलेगा। शरीयत के तहत नहीं चलेगा। वीडी शर्मा बुधवार को जबलपुर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन,… Jul 29, 2026 सावन 2026: गुना में रोजाना बनेंगे 18 हजार पार्थिव शिवलिंग;… Jul 29, 2026 वीडी शर्मा ने कहा कि कॉलेज कैंपस संस्कृति, व्यक्तित्व निर्माण और शिक्षा ग्रहण करने का केंद्र है। तथाकथित ठेकेदार जो इस प्रकार का कार्य करने का प्रयास करते हैं। यह मध्य प्रदेश के अंदर ना हुआ है ना ही होने दिया जाएगा। ना कभी किसी ने कहा कि आप कैसे आएंगे, क्या पहन कर आएंगे। शालीनता सभी के आचरण में है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के क्रिएशन करने वाले ओवैसी टाइप के लोग समाज. कैंपस और देश का माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। ओवैसी जैसे लोग की मानसिकता के लिए ना पहले कोई जगह थी ना अभी है और ना आगे रहेगी। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलती है। Share