पत्नी के लिए डोसा लेने गया था युवक, होटल में कुक से हुआ झगड़ा… चाकू घोंपकर हत्या

तमिलनाडु के थेनी जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक को चाकू घोंपकर बुरी तरह घायल कर दिया. खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से स्थानीय स्तर पर काफी हंगामा मचा हुआ है. ये पूरी घटना जिले के देवधनपट्टी की है. मृतक युवक की पहचान चंदन कुमार (28) के रूप में हुई है.

मृतक युवक देवधनपट्टी में एक किराने की दुकान चलाता था. उसकी पत्नी और एक 5 साल की बेटी है. पत्नी का नाम पांडीदेवी है. वो पांच महीने की गर्भवती है. 8 सितंबर को वो अपनी दुकान बंद करके घर लौटा. इसके बाद चंदन कुमार अपनी किराने की दुकान के पास एक होटल से डोसा खरीदने गया था. उस समय होटल में शिवा नाम का एक कुक पराठे बना रहा था.

बहस झड़प में बदल गई

जब चंदन कुमार होटल पहुंचा तो शिवा पराठे के लिए आटा गूंथ रहा था. वह आटा गूंथते हुए तेज आवाज कर रहा था. उसकी आवाज से चंदनकुमार चिढ़ गया. उसने शिवा से पूछा कि वह इतना शोर क्यों कर रहा है. बस फिर क्या था शोर मचाने का कारण पूछे जाने पर शिवा आग बबूला हो गया. उसकी चंदन कुमार से बहस हो गई. दोनों के बीच हुई बहस झड़प में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया.

चाकू से किया बार-बार वार

चंदन कुमार ने पास में पड़े डंडे से शिवा को मार दिया. उस समय उसके सिर पर गंभीर चोट आई. दर्द से तड़पते शिवा ने अपने पास मौजूद चाकू से चंदन कुमार पर बार-बार वार किया. चंदन कुमार चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे खून से लथपथ देखकर पड़ोसियों ने तुरंत एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं घायल शिवा का पेरियाकुलम सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. देवधनपट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा को बताया सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम     |     राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— “राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल का करेंगे समर्थन”     |     पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमान वार्ता का असर     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों में छापेमारी     |     कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम संस्कार     |     बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीचे से बरामद     |     कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली     |     यूपी में सियासी घमासान: “सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है”— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार     |     कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां     |     कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा ₹10 लाख का पैकेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें