IPL 2022: कोलकाता नाइटराइडर्स ने किया कप्तान का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बुधवार को श्रेयस अय्यर को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) सीजन के लिए कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की। वह इंग्लैंड के खिलाड़ी इयोन मोर्गन की जगह लेंगे। टीम आइपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचा थी, लेकिन चेन्नई सुपकिंग्स से उसे हार का सामना करना पड़ा था। पिछले हफ्ते मेगा आक्शन में फ्रेंचाइजी ने दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने साल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम फाइनल चक पहुंची थी।

केकेआर की कप्तानी स्वीकार करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘केकेआर जैसी प्रतिष्ठित टीम का नेतृत्व करने का अवसर पाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक टूर्नामेंट के तौर पर आइपीएल विभिन्न देशों और संस्कृतियों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ लाता है और मैं प्रतिभासाली लोगों के इस  समूह का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं। मैं इस टीम का नेतृत्व करने का मौका देने के लिए केकेआर के मालिकों, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे विश्वास है कि हम टीम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही संयोजन बना पाएंगे।’

केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, ‘मैं श्रेयस अय्यर के केकेआर की बागडोर संभालने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।  मैंने श्रेयस के खेल और उनकी कप्तानी कौशल का दूर से आनंद लिया है और अब मैं बारीकी से काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं श्रेयस के खेल और उनकी कप्तानी के कौशल का दूर से ही लुत्फ उठाया है और अब मैं केकेआर की सफलता के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।’

आइपीएल 2022 के लिए केकेआर टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश राणा, पैट कमिंस, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकुल राय, रसिख डार, बाबा इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ने, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, टिम साउथी, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, अमन खान।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान     |     युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी चौधरी बने टीम लीडर     |     गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐलान     |     ‘मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान’; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर FIR की मांग     |     सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा     |     सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्गों का होगा पुनर्निर्माण     |     धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट     |     बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद     |     सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 का मेगा प्लान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें