बाइक चलाने वालों के ल‍िए बड़ी खबर, सरकार ने रोड सेफ्टी पर जारी कीं नई गाइडलाइंस

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की (Minry of Road Transport and Highways of India) तरफ से बच्‍चों के ल‍िए रोड सेफ्टी की नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. नई गाइडलाइंस के अनुसार बाइक पर 9 महीने से चार साल तक के बच्‍चों के सफर करने पर नए न‍ियमों का पालन करना होगा.

नई द‍िल्‍ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की (Minry of Road Transport and Highways of India) तरफ से बच्‍चों के ल‍िए रोड सेफ्टी की नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. नई गाइडलाइंस के अनुसार बाइक पर 9 महीने से चार साल तक के बच्‍चों के सफर करने पर नए न‍ियमों का पालन करना होगा. ऐसा नहीं करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है.

4 साल तक के बच्‍चे के ल‍िए यह न‍ियम

सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से जारी नोटीफिकेशन के अनुसार ये न‍ियम बच्‍चों के मोटरसाइक‍िल पर यात्रा करने के दौरान लागू होंगे. 9 महीने से 4 साल तक के बच्चों के बाइक पर सफर करने के दौरान सेफ्टी हार्नेस (Safety harness) लगाना जरूरी होगा.

कैसा होना चाह‍िए सेफ्टी हार्नेस

सेफ्टी हार्नेस (Safety Harness) हल्का, वॉटरप्रूफ और कुशन से लैस होना चाहिए. ज‍िसमें बच्‍चे को आराम म‍िल सके. साथ ही इसकी क्षमता 30kg तक भार वहन करनी की होनी चाह‍िए.

बच्‍चों के नाप का हेल्मेट लगाना जरूरी

इसके अलावा बच्चों को बाइक पर सफर करने के दौरान उनके नाप का हेल्मेट भी लगाना होगा. इस न‍ियम के लागू होने के बाद हेल्मेट और सुरक्षा गियर बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा. बच्चों के साथ बाइक पर यात्रा के दौरान अध‍िकतम स्पीड 40 km/hr से अधिक नहीं होनी चाह‍िए.

फिलहाल साइकिल हेल्मेट से चलेगा काम

बच्चों के हेल्मेट के लिए BIS अलग से स्टैंडर्ड जारी करेगा. तबतक छोटे हेल्मेट, या साइकिल हेल्मेट का प्रयोग किया जा सकता है. आपको बता दें सरकार रोड सेफ्टी के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR), 1989 में संशोधन करने के लिए पहली बार 25 अक्टूबर 2021 को यह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन लेकर आई थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर CID की बड़ी कार्रवाई     |     Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित     |     Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन     |     Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक ‘जीरो’ बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में     |     Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस     |     Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तैनाती     |     Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टरों को मिली नौकरी     |     Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण की सुविधा     |     Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा     |     Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें