आईटी कंपनियों की बंपर इनकम, टूटा एक दशक का रिकॉर्ड व्यापार By Nayan Datt On Feb 16, 2022 कोरोना काल में आईटी कंपनियों ने रिकॉर्ड कमाई की। देश के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की आय चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 227 अरब डॉलर पर पहुंचने के लिए तैयार है। यह ग्रोथ पिछले एक दशक के किसी भी वर्ष में हुई वृद्धि में सबसे अधिक है। आईटी इंडस्ट्री की संस्था नैसकॉम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें युद्ध के बीच ‘सोने’ में भारी गिरावट! ₹1.60 लाख… Mar 14, 2026 सिर्फ तेल नहीं, अब एल्यूमिनियम और खाद भी होंगे महंगे!… Mar 13, 2026 नैशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) के अध्यक्ष देबजानी घोष ने वित्त वर्ष 2021-22 को पुनरुत्थान का वर्ष करार दिया है। इस दौरान हुई 15.5 प्रतिशत की वृद्धि पिछले एक दशक के किसी भी वर्ष में हुई वृद्धि में सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2020-21 में आईटी क्षेत्र की आय 2.3 प्रतिशत बढ़कर 194 अरब डॉलर हो गई थी। नैसकॉम ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपनी वार्षिक रणनीतिक समीक्षा में कहा कि आईटी उद्योग ने कुल प्रत्यक्ष कर्मचारियों की संख्या को 50 लाख लोगों तक ले जाने के लिए 4.5 लाख नई नौकरियां जोड़ीं। नए कर्मचारियों में 44 प्रतिशत से अधिक महिलाएं थीं और उनकी, कुल संख्या में अब हिस्सेदारी 18 लाख हो गई है। भारतीय आईटी कंपनियों की निर्यात से आय 17.2 प्रतिशत बढ़कर 178 अरब डॉलर हो गई है, जबकि घरेलू आय 10 प्रतिशत बढ़कर 49 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। Share