इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने Women’s World Cup 2022 की प्राइज मनी की दोगुनी खेल By Nayan Datt On Feb 15, 2022 आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को इस बार पिछली बार की तुलना में करीब डबल प्राइज मनी मिलेगी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को इस टूर्नामेंट के लिए नई प्राइज मनी की घोषणा की है। इस बार वर्ल्ड कप विजेता टीम को 1.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 10 करोड़ रुपये) मिलेंगे। महिला वर्ल्ड कप के मैच 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड के छह वेन्यू पर खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। आईसीसी ने कहा कि ओवरऑल प्राइज मनी पॉट 75 फीसदी बढ़ाया गया है। जिसमें टीमों को 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (26.47 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो पिछली बार की प्राइज मनी से 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (11.35 करोड़ रुपये) ज्यादा है। उप-विजेता टीम को 6 लाख अमेरिकी डॉलर (4.53 करोड़ रुपये) मिलेंगे। Share