पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची स्थिति 700 साल पुराने दुर्गा मंदिर में की पूजा अर्चना खेल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन के बाद एक ऐतिहासिक मंदिर में पूजा अर्चना की। MS धोनी रांची स्थित 700 साल पुराने देवरी माता के मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा की। देवरी माता के मंदिर में MS धोनी सोमवार की दोपहर को पहुंचे थे और वहां उन्होंने दुर्गा माता के दर्शन किए और फिर पंडितों के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। यह भी पढ़ें T20 World Cup 2026 Winner India: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत… Mar 9, 2026 “मैं तो टीम में भी नहीं था…” चैंपियन बनने… Mar 9, 2026 MS धोनी का देवरी मंदिर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। MS धोनी आईपीएल 2022 से पहले यहां आए हैं और उन्होंने नए सत्र के लिए पूजा की है। ये पुराना काफी पुराना है और यहां मां दुर्गा की ऐतिहासिक मूर्ति है। आमतौर पर दुर्गा के 8 हाथ सभी मूर्तियों में देखे जाते हैं, लेकिन इसकी खास बात ये है कि काली माता के 16 हाथ हैं। MS धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और वे घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलते हैं। Share