कर्नाटक के स्कूलों में कई छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा, बोलीं- एग्जाम से ज्यादा हिजाब जरूरी महाराष्ट्र By Nayan Datt On Feb 15, 2022 कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पहनने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। शिवमोगा और उडुपी के स्कूलों में कुछ छात्राओं को अलग कैमरे में बैठने के लिए कहा गया, क्योंकि इन छात्राओं ने बिना हिजाब पहने परीक्षा देने से इनकार कर दिया था। उधर, कोडागु जिले के नेल्लीहुडिकेरी में कर्नाटक पब्लिक स्कूल के कुछ छात्रों ने हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्कूलों के बाहर खड़े अभिभावकों ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने भी छात्रों को बिना हिजाब के परीक्षा में बैठने को कहा है। यह भी पढ़ें महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया… Mar 6, 2026 Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा… Mar 5, 2026 कुछ छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी क्योंकि उन्हें हिजाब के साथ स्कूल परिसर में प्रवेश करने से मना कर दिया गया था। एक छात्रा ने कहा, ‘मैं हिजाब नहीं हटाऊंगी। मैं पहले केवल हिजाब के साथ स्कूल जाती थी। स्कूल प्रशासन ने हमसे कहा कि या तो हिजाब हटाओ या जगह छोड़ दो। उन्होंने हमें हिजाब पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी।’ वहीं, एक अन्य छात्रा ने कहा कि मैं ये स्कूल और अपनी परीक्षा छोड़ रही हूं क्योंकि मुझे अपना हिजाब हटाने के लिए कहा गया था। Share