वन भूमि पर अवैध बोरिंग रोकने गए डिप्टी रेंजर ,फॉरेस्ट गार्ड पर हमला महिलाओं ने किया पथराव

रायसेन। वन परिक्षेत्र पश्चमी रायसेन की वन चौकी खरबई के तहत ग्राम सतकुंडा में वन भूमि पर अवैध बोरिंग कर रहे अमन शर्मा नामक व्यक्ति को बोरिंग करने से रोका गया तो उसकी पत्नी सहित दो दर्जन से अधिक बंजारा समाज की महिलाओं और पुरुषों ने डिप्टी रेंजर सर्जन मीणा और नाकेदार पर पत्थरों रॉड से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। सतकुंडा में बोरिंग के मामले में घायल वनकर्मी प्रकरण दर्ज कराने खरबई पुलिस चौकी पहुंचे। लेकिन उन जख्मी वनकर्मियों को पुलिस ने 3 घण्टे इंतजार कराया। जब कुछ रायसेन से मीडियाकर्मियों की टीम खरबई पुलिस चौकी पहुंची। तब कहीं जाकर  पुलिस ने वनकर्मी को मेडिकल कराने के लिए भेजा अस्पताल कार्रवाई जारी है।

चौकी प्रभारी नागेद्र सिंह परिहार ने केस दर्ज कर दिया है। चौकी प्रभारी परिहार ने बताया कि-रायसेन के खरबई के पास के ग्राम सतकुण्डा में वन भूमि में अवैध रूप से हो रहे बोर को रोकने गई वन विभाग की टीम पर  वन माफिया अमन शर्मा उसकी पत्नी के इशारे पर स्थानीय महिलाओं और पुरुषों सहित वन माफियाओं द्वारा हमला किया गया है। वन कर्मियों का कहना है कि अमन शर्मा नामक व्यक्ति ने करीब आधा बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। करीब डेढ़ महीने पहले खरबई चौकी के डिप्टी रेंजर सरजन सिंह मीणा सहित स्टाफ ने उक्त स्थान से ट्रैक्टर जब्त किए थे। कार्रवाई की गई थी पर अतिक्रमणकारियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि शनिवार को दोपहर बाद वन अमले पर रॉड पथराव से हमला कर दिया।

गुस्साए वन कर्मियों ने खरबई पुलिस चौकी पर धरना दे दिया। वन विभाग के लोग महिलाओं और आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले जानकारी मिलते ही खरबई पुलिस चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल करते नजर आये। वहीं इस मामले में वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले का कहना है कि यह गंभीर मामला है। हम कार्रवाई कर रहे हैं। हमने मौके पर पहुंचकर जांच की है और आरोपी अमन शर्मा के खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के एसडीओ सुधीर ने बताया कि वन भूमि पर बोरिंग की जा रही थी। जिसे रोक दिया गया है। भू माफिया अमन शर्मा वन भूमि को अपना मालिकाना हक अधिकार बता रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें