मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दाऊद इब्राहिम की बहन के घर पहुंची ED तो संजय राउत बोले- देश में इतना बड़ा बैंक घोटाला हुआ एक FIR तक नहीं हुई देश By Nayan Datt On Feb 15, 2022 मुंबई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापामारी की। सूत्रों ने बताया है कि हाल ही में दर्ज हुए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ये तलाशी की जा रही हैं। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र का एक नेता भी ED के रडार पर है। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुछ अंडरवर्ल्ड भगोड़े और राजनेता भी जांच के दायरे में हैं, साथ ही ईडी के अधिकारियों ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के घर पर पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर… Jun 26, 2026 Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़… Jun 26, 2026 वहीं इस मामले में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर ED के पास कोई जानकारी है तो देश की सुरक्षा के लिए वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन गुजरात में देश का इतना बड़ा बैंक घोटाला हुआ उसे किसने दबाने की कोशिश की? 2 साल से ममाले की एफआईआर तक नहीं हुई, मुख्य आरोपी भाग कैसे गए ये एक चिंता का विषय है। Share