इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलेरेटर सेंटर ने 26 पदों पर निकाली भर्ती, 5 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन लाइफ स्टाइल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 इंटर यूनिवर्सिटी एक्सीलेरेटर सेंटर ने साइंटिस्ट, इंजीनियर सी और जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आईयूएसी साइंटिस्ट और इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2022 तक करना है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.iuac.res.in पर जाकर करना है। पद साइंटिस्ट :- 14 इंजीनियर :- 7 यह भी पढ़ें Eid Fashion 2026: इस ईद ‘फर्शी सलवार’ ने लूटी… Mar 12, 2026 Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5… Mar 11, 2026 जूनियर इंजीनियर :- 5 आयु सीमा :- अधिकतम 30 साल आवेदन शुल्क :- साइंटिस्ट और इंजीनियर-सी पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। जबकि जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क में नियमानुसार छूट मिलेगी। ऐसे करें आवेदन 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.iuac.res.in पर क्लिक करें। 2. होम पेज पर अनाउंसमेंट टैब पर क्लिक करें। 3. अब Advertisement No.01/2022 पर क्लिक करें। 4. अब आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क का पेमेंट करें। सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म प्रिंट आउट निकाल लें। Share