जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ देश By Nayan Datt On Aug 10, 2024 जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह मुठभेड़ अहलान गडोले इलाके में हो रही है. पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को… Feb 11, 2026 सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल… Feb 11, 2026 अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकवादियों की ओर से तलाशी दल पर गोलीबारी करने पर सुरक्षा बलों ने जवाब में गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. Share