मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ, बोले – उज्जैन में जल्द ही एयरपोर्ट भी बनेगा

उज्जैन। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में “पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि हेलीकॉप्टर आधारित इस हवाई सेवा से नागरिक प्रदेश के रमणीय धार्मिक पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे।

उज्‍जैन का होगा निरंतर विकास

सीएम ने यह भी कहा कि हनुमानजी की पूंछ की तरह उज्जैन में विकास कहां जाकर रुकेगा पता नहीं। उज्जैन में जल्द ही एयरपोर्ट भी बनेगा। इसके लिए भारत सरकार ने प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। शिप्रा में अब कान्ह का पानी भी नहीं मिलेगा। जल्द ही उज्जैन -इंदौर सिक्स लेन और उज्जैन – जावरा फोरलेन सड़क परियोजना शुरू होगी।

विक्रम उद्योगपुरी का विस्तार होगा

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि शहर में विक्रम उद्योगपुरी का विस्तार होगा। इसके लिए एक हजार एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी चल रही। अब तक जो कहा करके दिखाते जा रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद अनिल फिरोजिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक अनिल जैन, सतीश मालवीय भी मौजूद थे।

क्‍या है पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा

 

 

पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के तहत मध्यप्रदेश के आध्यात्मिक केंद्रों तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुगम होगी। इस सेवा के माध्यम से श्रद्धालु विशेषकर बुजुर्ग, दिव्यांग प्रदेश के दो ज्योतिर्लिंग उज्जैन एवं ओंकारेश्वर तथा अन्य धार्मिक स्थलों पर आसानी से पहुंच जाएंगे।
ऑनलाइन हो सकेगी बु‍क‍िंंग

 

 

 

 

योजना के अंतर्गत एक ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर एवं दो सिंगल इंजन हेलीकाप्टर सेवा से जोड़े गए हैं। एक ट्विन इंजन हेलीकाप्टर भोपाल में तथा एक-एक सिंगल इंजन हेलीकाप्टर इंदौर तथा उज्जैन में उड़ान के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुकिंग मध्य प्रदेश टूरिज्म के पोर्टल, मेक माय ट्रिप, अगोड़ा इत्यादि से ऑनलाइन की जा सकेगी।
चार महीने पहले भोपाल में हुआ था इसी सेवा का शुभारंभ, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने थे पहले यात्री

 

 

 

 

चार महीने पहले 14 मार्च को मुख्यमंत्री ने इसी हेली सेवा का शुभारंभ भोपाल में किया था। तब

 

 

हेली सेवा के पहले यात्री नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने थे। वे हेलीकाॅप्टर से पहले ओंकारेश्वर फिर उज्जैन आए थे।

 

 

 

 

उन्होंने सीएम का आभार मानते हुए कहा था इंदौर ,ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को एक सर्किट के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिससे पर्यटक कम समय में सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

 

 

 

 

आज शाम सीएम शिप्रा को अर्पित करेंगे चुनरी, ऋचा शर्मा देंगी भजन प्रस्तुति

 

 

 

 

शिप्रा को स्वच्छ, सदानीरा और प्रवाहमान बनाने को निकाली 55 किलोमीटर लंबी शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का समापन रविवार शाम 5 बजे दत्त अखाड़ा घाट पर होगा। मुख्यमंत्री शिप्रा पूजन कर चुनरी अर्पित करेंगे। लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्प दिलाएंगे।

 

 

 

 

मध्य प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मैपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित पुस्तक शिप्रा अमरता का आह्वान, शिप्रा अमृतसम्भवा, सदानीरा (जल का उत्सव) और आडियो- वीडियो सीडी का विमोचन किया जाएगा।

 

 

 

 

नारदीय कीर्तन एवं श्री हरिकथा के माध्यम से श्रीनाथ परंपरा के प्रचार-प्रसार के अद्वितीय प्रयासों के लिए संत श्री बालकृष्ण वासुदेव नाथ ढोली बुवा महाराज, जल को संरक्षित करने के उ‌द्देश्य से स्वयं के वित्तीय संसाधनों द्वारा शिप्रा नदी किनारे निर्माण कार्य के लिए सीता बाई, मां शिप्रा और मानव सेवा करने के लिए दीपक कहार को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुंबई की गायिका ऋचा शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की ओर से किया जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें