क्या आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? फटाफट यहां करें चेक

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को 11वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आखिरी बार बीते 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों 80 पैसे का उछाल आया था. यहां जानिए आपके शहर का रेट…

Petrol-Diesel Price on 16th April: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 16 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज लगातार 11वां दिन है, जब कीमतें स्थिर हैं. आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी.

जानिए आपके शहर का भाव (Petrol-Diesel Price on 16th April)

– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर

कंपनियां क्यों बढ़ा रहीं कीमतें?

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4 नवंबर 2021 के बाद से 21 मार्च 2022 तक स्थिर रहीं थीं. कीमतों में 22 मार्च से बदलाव शुरू हुआ. क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पिछले 4 महीने में बढ़ा नुकसान हुआ है. उनके मार्जिन पर दबाव बढ़ा. इस नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कम से कम 15 से 20 रुपये का इजाफा करना होगा. हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो डीजल की कीमतों में करीब 25 रुपये और पेट्रोल में करीब 23 रुपये की बढ़ोतरी से ही उनके नुकसान की भरपाई हो सकती है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है. तेल कंपनियां लगातार महंगा दाम पर क्रूड ऑयल खरीद रही हैं.

8 सालों में पेट्रोल पर 200 फीसदी बढ़ा टैक्स

बता दें कि 4 नवंबर 2021 से पहले मोदी सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही थी. 2014 में केंद्र में सत्ता में आने के बाद से जब जब कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी. मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले यूपीए सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल पर 9.20 रुपये और डीजल पर 3.46 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूली जाती थी. लेकिन मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 23.7 रुपये और डीजल पर 28.34 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया. पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए सरकार ने दिवाली के दिन से पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटा दिया. बावजूद इसके मोदी सरकार पेट्रोल पर 27.90 रुपये और डीजल पर 21.80 रुपये एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है. यानी यूपीए सरकार के समय से पेट्रोल पर 200 फीसदी और  डीजल पर 530 फीसदी ज्यादा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश     |     Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल न्याय मामला     |     WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में ‘निवारक हिरासत’ का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा नया बिल     |     Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के ‘बम’ वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई शिकायत     |     Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के बाद भी हो रहा था निर्माण     |     Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट     |     Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसीद न मिलने का लगाया आरोप     |     Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आरोपी नामजद     |     LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए     |     Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों पर FIR     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें