रोहतक में छात्रों ने पुलवामा हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि हरियाणा By Nayan Datt On Feb 14, 2022 हरियाणा । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तीन साल हमले हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सोमवार को रोहतक में श्रद्धांजलि दी है। शहर में 250 फुट लंबे और 8 फुट चौड़े तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह तिरंगा यात्रा निकालकर पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह तिरंगा यात्रा सोमवार करीब 11 बजे नेताजी सुभाष चौक से आरंभ हुई। इससे पहले परिषद के सभी सदस्यों ने नेताजी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। Share