राहत! कम होने लगे कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 34 हजार लोग संक्रमित…एक्टिव मामले भी 5 लाख से नीचे देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 34,113 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,26,65,534 हो गई है जबकि करीब 37 दिनों बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर पांच लाख से कम हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, covid-19 के दैनिक मामले लगतार आठवें दिन एक लाख से कम हैं। इस बीमारी से 346 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,011 हो गई है। यह भी पढ़ें UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र… Mar 10, 2026 Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं… Mar 10, 2026 मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,78,882 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है। covid-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में covid-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 58,163 मामलों की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 3.19 प्रतिशत है। साप्ताहिक संक्रमण दर 3.99 प्रतिशत रही। इस संक्रामक रोग से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,16,77,641 हो गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। देशव्यापी covid-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक 172.95 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। Share