Diabetes के मरीज करें इस बेहद महंगी चीज का सेवन, नहीं होगा कोई कॉम्प्लिकेशन

डायबिटीज (Diabetes) को लेकर की गई स्टडीज में बड़ी बात निकलकर सामने आई है. एक खास पौधे का सेवन करने से मधुमेह से होने वाले खतरे से बचा जा सकता है.

नई दिल्ली: डायबिटीज (Diabetes) भारत समेत दुनियाभर की एक आम बीमारी बन चुकी है जो कई दूसरी बीमारियों की जड़ है. इसकी वजह से शरीर की अहम कोशिकाओं और अंगों के डैमेज होने का खतरा बना रहता है. आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिससे मुधुमेह से होने वाले कॉम्प्लिकेशन से बचा जा सकता है.

डायबिटीज पेशेंट को क्यों होता है कॉम्प्लिकेशन?

डायबिटीज (Diabetes) और हाइपरग्लाइसिमिया (Hyperglycemia) की वजह से प्रोइंफ्लेमेट्री माइक्रोएनवायरमेंट (Proinflammatory Microenvironment) तैयार होते हैं जिसकी वजह से शरीर में नेफ्रोपैथी (Nephropathy), रेटिनोपैथी (Retinopathy) और न्यूरोपैथी (Neuropathy) जैसे कॉम्प्लिकेशन पैदा हो जाती हैं.

मधुमेह के मरीजों के लिए केसर फायदेमंद

‘डायबिटीज एंड मेटाबॉलिक सिंड्रोम: क्लिनकल रिसर्च एंड रिव्यूज’ जर्नल के जनवरी 2022 के एडिशन में छपे रिसर्च के मुताबिक केसर (Saffron) खाने से मधुमेह के मरीजों के शरीर में मौजूद इंफ्लेमेटरी पाथवेज मॉड्यूलेट हो जाते हैं. जिससे डायबिटीज से जुड़े कॉम्प्लिकेशन में ठहराव आ जाता है.

केसर में कई औषधीय गुण मौजूद

केसर (Saffron) एक औषधीय गुणों वाला पौधा है जो खास तौर से पूर्वी देशों और मिडिल ईस्ट में उगाया जाता है. भारत में इसकी पैदावार कश्मीर (Kashmir) में होती है. इस ‘जाफरान’ भी कहा जाता है जो एक हर्बल मेडिसिन के तौर पर काम करता है, इसमें सफरानल (Safranal), फ्लेवोनोइड्स (Flavonoids), क्रोसेटिन (Crocetin) और क्रोसिन (Crocin) जैसे तत्व पाए दाके बैं जिससे तनाव और इंफ्लेमेशन दूर हो जाता है जो मधुमेह के लिए खतरनाक है.

डायबिटीज को लेकर हुई बड़ी रिसर्च

डॉ. अरेजू मोइनी जजानी (Dr Arezoo Moini Jazani) और उनकी टीम ने एक स्टडी की जिसमें एक इनविट्रो, जानवरों और क्लिनकल ट्राइल के जरिए डायबिटीज के मरीजों में होने वाले इंफ्लेमेशन पर केसर के असर को जांचा गया. 596 में से 20 आर्टिकल को पब्लिश किया गया जिसमें 3 इनविट्रो, 13 जानवरों पर और 4 ह्यूमन स्टडीज थी.

स्टडी से निकलने वाले फैक्ट्स

1. रिसर्च में पाया गया कि डायबिटीज से जुड़े कॉम्प्लिकेशन के लिए इंफ्लेमेट्री बायोमेकर्स काफी हद तक जिम्मेदार हैं2. केसर (Saffron) के इस्तेमाल से मधुमेह के रोगियों को फ्यूचर में होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है.

डायबिटीज के मरीज खाएं केसर

रिसर्च करने वाले ऑथर ने कहा ‘ इन स्टडीज के नतीजे इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं हैं कि केसर (Saffron) का सप्लिमेंटेशन और इसके एंटी इंफ्लेमेट्री तत्व डायबिटीज के मरीजों में इंफ्लेमेट्री रास्तों को रोक सकता है.

केसर क्यों है इतना महंगा?

भारत में केसर (Saffron) की पैदावर सिर्फ जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुछ जिलों में होता है, बाकी विदेशों से निर्यात किया जाता है. इस वजह से इसकी कीमत काफी ज्यादा है. इंडिया में 1 किलो केसर के लिए करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत चुकानी होती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ‘सुपर’ रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया कैसे आर्मेनिया बना संकटमोचक     |     Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वांगचुक के समर्थन में हजारों लोग     |     नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ‘ट्यूलिप गार्डन’; 18 लाख फूलों की चादर और 75 किस्में जीत लेंगी आपका दिल     |     संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- ‘नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे पुलिस’     |     Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर, हाहाकार     |     भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का ‘सुपर’ एक्शन! नियमित सुनवाई से पहले होगा मौका-मुआयना, 2 अप्रैल से शुरू होगी बड़ी बहस; जानें कोर्ट का पूरा प्लान     |     Ghaziabad Crime: छुट्टी के विवाद में बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; लोनी की सनसनीखेज वारदात     |     दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा ‘सुपर मेडिकल हब’! एक साथ मिलाए जाएंगे 3 बड़े सरकारी अस्पताल; मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं     |     Weather Update Today: यूपी-बिहार में बारिश की चेतावनी, दिल्ली और पंजाब में लुढ़का तापमान; जानें अगले 48 घंटों के मौसम का हाल     |     Delhi Free Bus Travel: ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा शुरू, कैबिनेट की मंजूरी के बाद ‘पिंक सहेली कार्ड’ अनिवार्य; ऐसे करें अप्लाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें