ड्रैगन ने सबसे बड़े एम्फीबियस विमान की झलक दिखा बढ़ाया रौब

बीजिंग । ड्रैगन अपनी सामरिक ताकत में इजाफा कर दुनिया पर अपना रौब लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। चीन ने जमीन और पानी दोनों जगह उतरने और उड़ान भरने वाले विमान का सफल परीक्षण किया है। एजी-600 नाम के इस एम्फीबियस विमान में चार इंजन लगे हुए हैं। इस विमान को बनाने वाली सरकारी कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना ने कहा है कि उसने गुरुवार को चारों टर्बोप्रॉप इंजनों को एक साथ चलाया है। चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) के अनुसार, एजी-600 एम्फीबियस विमान को कुनलॉन्ग नाम दिया गया है। इस विमान को 26 दिसंबर 2021 से असेंबल किया जा रहा था और इस परीक्षण में सभी चार इंजनों की जांच की गई है। खबरों के अनुसार, एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना ने बताया है कि एजी-600 विमान ने 100 घंटे की उड़ान को पूरा कर लिया है। इससे भारी मात्रा में फ्लाइट टेस्ट डेटा मिले है, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। इससे विमान को और अधिक उन्नत बनाने में मदद मिलेगी। वैज्ञानिकों ने डेटा के आधार पर विमान में एरोडायनामिक्स और हाइड्रोडायनेमिक्स में बदलाव भी किया गया है। पर, अभी तक इस विमान को फाइनल ऑपरेशन क्लियरेंस नहीं मिला है। कई तरह के परीक्षणों के बाद चीन के पहले एम्फीबियस विमान को सर्विस में शामिल किया जा सकता है।
चीन का एजी-600 एम्फीबियस विमान की लंबाई 121 फीट और पंखों की चौड़ाई 127 फीट है। ऐसे में साइज के मामले में चीन का यह विमान बोइंग 737 एयरलाइनर के बराबर है। वर्तमान में जापान का शिनमायावा यूएस-2 दुनिया का सबसे बड़ा एम्फीबियस विमान है। हालांकि, सर्विस में शामिल होने के बाद यह रिकॉर्ड चीन के इस नए एजी-600 एम्फीबियस विमान के पास चला जाएगा। इस विमान को फायरफाइटिंग, मरीन रेस्क्यू सहित कई तरह के मैरिटाइम रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक     |     बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट     |     आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय     |     मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा     |     नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत     |     Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?     |     संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल     |     Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत     |     नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर     |     धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—’न कोई जीता, न कोई हारा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें