गुजरात: भारतीय नौसेना ने 2 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से लाई जा रही थी खेप गुजरात By Nayan Datt On Feb 12, 2022 भारतीय नौसेना ने शनिवार को ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत 2 हजार करोड़ बताई जा रही है। इंडियन नेवी ने गुजरात में पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से भारत में लाई जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। नौसेना ने इस साल का अभी तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट जब्त किया है। यह भी पढ़ें Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका,… Jul 18, 2026 Danta Civil Hospital News: एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ने से बिगड़ी… Jul 14, 2026 भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि, ‘समुद्र में एक बहु-एजेंसी ऑपरेशन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारतीय नौसेना के समर्थन से 800 किलोग्राम मादक पदार्थों को सफलतापूर्वक जब्त किया। इसकी अनुमानित राशि 2000 करोड़ रुपये की है। जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना को इस संबंध में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद इंडियन नेवी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के नजदीक से ड्रग्स का कंसाइनमेंट पकड़ लिया। पाकिस्तान से फिशिंग बोट के जरिए मादक पदार्थ की खेप को भारत लाया जा रहा था। Share