दक्षिण भारत के विश्व प्रसिद्ध गणेश मंदिर, दर्शन के लिए हर दिन पहुँचते है लाखों भक्त

दक्षिण भारत का लगभग हर राज्य किसी न किसी विशेष चीजों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। केरल, आंध्र प्रदेश या तेलंगाना अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, तो तमिलनाडु और कर्नाटक खूबसूरत समुद्री तटों के लिए दुनिया भर में फेमस है।दक्षिण भारत सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि विश्व प्रसिद्ध रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी, श्री रंगनाथमस्वामी मंदिर, मीनाक्षी अम्मन आदि मंदिरों के लिए भी फेमस है।दक्षिण भारत में ऐसे कई विश्व प्रसिद्ध गणेश मंदिर भी मौजूद हैं, जहां हर दिन लाखों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इन मंदिरों में गणेश चतुर्थी के मौके पर लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।

स्वयंभू श्री अभीष्ट ज्ञान गणपति मंदिर

आंध्र प्रदेश में मौजूद किसी पवित्र और फेमस गणेश मंदिर का जिक्र होता है तो सबसे पहले स्वयंभू श्री अभीष्ट ज्ञान गणपति मंदिर का जिक्र जरूर होता है। कर्नाटक के कुर्नुल शहर में स्थित यह मंदिर भक्तों के लिए भी बेहद खास है, गणेश चतुर्थी के खास मौके पर स्वयंभू श्री अभीष्ट ज्ञान गणपति मंदिर में पूरे 10 दिनों तक रौनक रहती है। मंदिर के आसपास की जगहों को भी दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।

श्री विनायक मंदिर

श्री विनायक मंदिर कर्नाटक राज्य के लिए बेहद ही खास और पवित्र गणेश मंदिर माना जाता है। यह प्राचीन मंदिर कर्नाटक राज्य में उडुपी जिले के कुंडापुरा में स्थित है। इस मंदिर को लेकर एक पौराणिक कथा है कि यहां मौजूद मूर्ति न तो स्थापित की गई और न ही गढ़ी गई है। कई लोगों का मानना है कि यह भगवान गणेश का चमत्कार है कि वो यहां विराजमान हैं।श्री विनायक मंदिर में हर रोज हजारों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर यहां पूरे 10 दिनों तक रौनक रहती है। गणेश चतुर्थी के दिन मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।

करपका विनायक मंदिर

तमिलनाडु में स्थित सबसे प्राचीन और फेमस गणेश मंदिर का नाम लिया जाता है, तो करपका विनायक मंदिर का नाम जरूर शामिल रहता है। तमिलनाडु के पिल्लरेपट्टी में स्थित यह मंदिर लाखों भक्तों के लिए बेहद ही खास मंदिर है।करपका विनायक मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह एक रॉक-कट गुफा मंदिर है, जो अपने आप में बेहद ही खास है। इस प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण करीब 7 वीं शताब्दी में किया गया था। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां हर दिन लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर के आसपास की जगहों को भी दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।

मधुर महागणपति मंदिर

दक्षिण भारत में मौजूद सबसे प्राचीन और सबसे फेमस गणेश मंदिर का जिक्र होता है, तो केरल राज्य में स्थित मधुर महागणपति मंदिर का नाम जरूर लिया जाता है। कहा जाता है कि इस प्रख्यात मंदिर का निर्माण 10 वीं शताब्दी के आसपास में किया गया था।मधुर महागणपति मंदिर को लेकर यह कहा जाता है कि गणेश जी की मूर्ति न ही मिट्टी की बनी और न ही पत्थर की। कहा जाता है कि यह किसी विशेष तत्व से बनी है। इस मंदिर को लूटने के लिए टीपू सुल्तान भी हमला कर चुका है। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है और लाखों भक्त दर्शन भी करने पहुंचते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Supreme Court on Prashant Kishor: बिहार चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना प्रशांत किशोर को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया झटका     |     Jalandhar AAP Leader Murder: सामने आई शूटर्स की पहली तस्वीर, स्कूटी पर आए थे हत्यारे; पुलिस जांच में बड़ा खुलासा     |     T20 World Cup: क्या भारत आए पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा? सूर्यकुमार यादव के साथ वायरल फोटो का ये है पूरा सच     |     Ranveer Singh vs Akshaye Khanna: एक ही दिन आए ‘धुरंधर’ स्टार्स, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को पछाड़ा     |     Malaysia Social Media Rules: सोशल मीडिया पर मलेशिया का बड़ा फैसला, भारत समेत पूरी दुनिया की नजर; जानें क्या है नया कानून     |     Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी क्रैश, ₹2.30 लाख के करीब पहुंची चांदी; जानें 6 फरवरी का ताजा भाव     |     How to Stop Facebook Tracking: आपकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा है फेसबुक! प्राइवेसी बचाने के लिए तुरंत बंद करें ये सेटिंग     |     Premanand Maharaj Quotes: माया-मोह से मुक्ति और मन की शांति के लिए अपनाएं प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें     |     Baba Ramdev Kidney Tips: किडनी की हर समस्या का समाधान, बाबा रामदेव ने बताए रामबाण आयुर्वेदिक उपाय     |     Sikkim Earthquake Today: सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 तीव्रता का भूकंप, झटकों से डोली धरती, दहशत में लोग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें