राज ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी- मस्जिदों से नहीं हटाए लाउडस्पीकर तो बजने लगेगा हनुमान चालीसा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र की सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा। साथ ही ठाकरे ने चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर रखे जाएंगे और उसमें ‘हनुमान चालीसा’ बजाएंगे। राज ठाकरे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। आप अपने घर पर प्रार्थना कर सकते हैं लेकिन सरकार को मस्जिदों पर लाउडस्पीकर हटाने को लेकर फैसला करना चाहिए। मैं अब चेतावनी दे रहा हूं….लाउडस्पीकर हटाओ या हम मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर रख देंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे।’

राज ठाकरे ने सांसदों और विधायकों को दिए जाने वाले पेंशन को भी हटाने कहा। साथ ही राज ठाकरे ने मुंबई में विधायकों को घर देने की राज्य सरकार की घोषणा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा अगर इन्हें घर दिया जाता है पहले इनके बंगले और फार्महाउस ले लिए जाने चाहिए। राज ठाकरे ने कहा, ‘विधायकों और सांसदों की पेंशन बंद होनी चाहिए। मकान देना है तो झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों को दे दो। विधायकों को मकान क्यों दें? अगर मकान देना ही है तो उनके फार्महाउस ले लो और फिर दे दो उन्हें घर।

मस्जिदों में छापे मारे नरेंद्र मोदी सरकार
राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई के मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों पर छापे मारने की भी अपील की और कहा कि वहां रहने वाले लोग ‘पाकिस्तानी समर्थक’ हैं। राज ठाकरे ने कहा, ‘मैं पीएम मोदी से मुस्लिम झुग्गियों में मदरसों पर छापा मारने की अपील करता हूं। पाकिस्तानी समर्थक यहां रह रहे हैं। मुंबई पुलिस जानती है कि वहां क्या हो रहा है…हमारे विधायक वोट-बैंक के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे लोगों के पास आधार कार्ड भी नहीं है।

शरद पवार पर निशाना
मनसे प्रमुख ने रकांपा प्रमुख शरद पवार पर भी निशाना साधा और कहा कि वह 1999 में अपनी पार्टी के गठन के बाद महाराष्ट्र में जातिवादी राजनीति के उदय के लिए जिम्मेदार हैं। राज ठाकरे ने कहा कि NCP 1999 में बनी और इसके बाद से राज्य में जातिवाद बढ़ा। ये शरद पवार द्वारा किया गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफारिश की     |     Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्याकांड का खुलासा     |     Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ्री करने की मांग     |     Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार     |     Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन का खुलासा     |     Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फरार     |     Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर में घुसने का खुलासा     |     Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ्ता पहले फैसला     |     Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज     |     Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें