तारा सुतारिया संग टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ईद पर होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने काफी कम वक्त में अपने लिए एक बड़ा मुकाम बना लिया है। अपने जोरदार एक्शन मूव्स और शानदार डांस से टाइगर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। टाइगर की फिल्मों की रिलीज का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं, ऐसे में अब उनकी अगली फिल्म हीरोपंती 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। हीरोपंती 2 का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस में टाइगर के साथ तारा सुतारिया भी जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म हीरोपंती 2 का एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक ओर जहां टाइगर काफी रफ-टफ कूल अंदाज में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में टाइगर ने लिखा, ‘आप सभी से वादा है इस बार एक्शन दोगुना होगा। एंटरटेनमेंट डबल होगा… इस ईद पर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। हीरोपंती 2 में टाइगर और तारा के साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी नजर आएंगे।  दर्शकों को एक बार फिर से नवाज का खलनायक रूप देखने को मिलेगा, ऐसे किरदार करने में तो वैसे भी नवाजुद्दीन को महारत हासिल है। अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘हीरोपंती 2’ की घोषणा पिछले साल हुई थी और इसकी शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हो गई थी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पहले ही फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया था। अहमद खान, टाइगर की ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक     |     Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठोर सजा की मांग     |     UP Police SI Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी; यहाँ से करें डाउनलोड     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |     Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI जांच की मांग     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |     Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     |     Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें