समुंदर किनारे कबूरतों के साथ मस्ती करती नजर आईं शहनाज गिल

अपनी चुलबुली अदाओं और मासूमियत से सभी का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग आज किसी भी बड़े कलाकार से कम नहीं है। कम समय में ही शहनाज ने लोगों के दिल में गहरी जगह बना ली है। यही वजह है कि अभिनेत्री के दुख- सुख, हंसने- रोने सभी का असर उनके फैंस पर भी होता है। अभिनेत्री की आंखों में आंसू देख उनके फैंस भी दुखी होते हैं। तो वहीं उन्हें खिलखिलाता और हंसता देख उनके चाहने वालों के चेहरे में भी मुस्कान आ जाती है

शहनाज समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज को उनके फैंस बेहद पसंद भी करते हैं और इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी क्रम में अब शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में शहनाज समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह रेत पर बैठे कबूतरों का पीछा करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जैसे ही इन कबूतरों के पास पहुंचने की कोशिश करती हैं, वह जमीन छोड़ आसमान में उड़ जाते हैं।

बिग बॉस 13 में शहनाज अक्सर कौवे से बात करती नजर आती थीं। बिग बॉस के घर में जब भी शहनाज और सिद्धार्थ की आपस में लड़ाई होती थी, वह इसी कौवे से बात करके अपना टाइम पास किया करती थीं। सिद्धार्थ के जाने के बाद यह पहला मौका है जब शहनाज ने खुद के लिए वक्त निकाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘काश मैं भी उड़ पाती। वीडियो में शहनाज को हंसता, खेलता और मुस्कुराता देख उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। खुशी भरे शहनाज के छोटे से वीडियो ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Divya Nagar Yojana Haryana: हरियाणा में शहरों का बदलेगा कायाकल्प; जानें क्या है सरकार की ‘दिव्य नगर योजना’     |     Haryana Politics History: दीपकमल सहारण की पुस्तक ‘चौपाल से चंडीगढ़’ का विश्लेषण; हरियाणा के चुनावी इतिहास की अनकही कहानी     |     Viral Video Faridabad: ऑटो चालक का स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; लाइसेंस न होने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई     |     Panchsheel Colony Murder Case: पति-पत्नी में हुआ झगड़ा और चली गई जान; गर्भवती नेहा की हत्या से इलाके में हड़कंप     |     Justice for Innocent: पुणे में बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले को कोर्ट ने माना दोषी; 29 जून को सुनाई जाएगी सजा     |     Ketana Agarwal Murder Case: हत्या से एक दिन पहले कैफे में मिले थे आरोपी; CCTV फुटेज ने खोली साजिश की परतें     |     Faridabad Crime News: नशे की लत में पति ने पत्नी का 1 लाख में किया सौदा; विरोध करने पर की बेरहमी से पिटाई     |     Bollywood News: आमिर खान की शादी से लेकर कॉलेज लाइफ तक; अभिनेता के बारे में जानें ये अनसुने किस्से     |     FIFA World Cup 2026: पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ टीम ने बनाया अनोखा नियम; खिलाड़ी साथ रख सकेंगे पार्टनर     |     Venezuela Tragedy: इमारतों का मलबा, चीखती आवाजें और रेस्क्यू ऑपरेशन; देखें भूकंप तबाही का खौफनाक मंजर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें