हिजाब विवाद में AIMIM का प्रदर्शन गुजरात By Nayan Datt On Feb 12, 2022 अहमदाबाद । कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद गुजरात तक भी पहुंच गया है। आइएमआइएम ने हिजाब के समर्थन में सिग्नेचर अभियान का ऐलान किया था लेकिन पुलिस ने उनके नेताओं को हिरासत में लिया है। कर्नाटक की उडुपी में एक कालेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद देश के अन्य राज्यों वह प्रमुख शहरों के साथ गुजरात में भी पहुंचा है।आइएमआइएम अहमदाबाद इकाई ने हिजाब के समर्थन में पहले प्रदर्शन किया तथा शनिवार को उन्होंने एक सिग्नेचर कैंपेन का भी ऐलान किया था। पुलिस कार्रवाई को लेकर शमशाद ने इंटरनेट मीडिया पर एक संदेश जारी किया है जो इस प्रकार है आज शनिवार को हिजाब के लिए आंदोलन कर रही लड़कियों के समर्थन में सिग्नेचर केम्पैन का कार्यक्रम ना कर सकू, इसलिए गायकवाड़ हवेली पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी मुझे पकड़ने के लिए आ गए हैं। एडवोकेट शमशाद पठान AIMIM गुजरात जनरल सेक्रेटरी और अहमदाबाद शहर प्रमुख यह संदेश खुद शमशाद ने इंटरनेट मीडिया में जारी कर सूचित किया है। Share