हिंद प्रशांत में समावेशी वृद्धि के लिए मिलकर काम करेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्नः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को यहां कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अधिक विश्वसनीय और लचीली आपूर्ति श्रृंखला तथा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में व्यापक और समावेशी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने के साथ द्विपक्षीय बैठक और शुक्रवार को यहां क्वाड के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक में भाग लेने के बाद जयंशकर ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने पायने से क्षेत्रीय, बहुपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही दक्षिण एशिया, दक्षिणपूर्व एशिया और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में घटनाक्रम पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोविड की चुनौती से निपटने और अन्य मैत्रीपूर्ण देशों की खासतौर से टीकों के लिए मदद करने के अपने अनुभव साझा किए। हम अधिक विश्वसनीय और लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने तथा हिंद-प्रशांत में व्यापक, समावेशी वृद्धि सुनिश्चित के लिए प्रतिबद्ध हैं।” जयशंकर ने कहा कि उदार लोकतंत्रों के तौर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता तथा संप्रभुत्ता का सम्मान करते हुए नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता, संपर्क, वृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक साथ मिलकर काम करते रहेंगे। उन्होंने चीन का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए यह टिप्पणियां कीं, जो क्षेत्र में आक्रामक व्यवहार कर रहा है।

मंत्रियों ने सुरक्षा सहयोग में प्रगति पर भी चर्चा की, जो दोनों देशों की बढ़ती रणनीतिक अभिसारिता को दिखाता है। जयशंकर ने कहा, ‘‘मंत्री पायने और मैंने आतंकवाद तथा चरमपंथ पर चिंताएं भी साझा कीं। हमारी सीमा पार आतंकवाद को लेकर गंभीर चिंताएं हैं तथा बहुपक्षीय मंच पर आतंकवाद विरोधी सहयोग गहरा करने का साझा प्रयास है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने बहुत सार्थक, उपयोगी और व्यापक चर्चा की।” उन्होंने उत्तरपूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में और मैत्री छात्रवृत्ति पर भागीदारी बढ़ाने तथा सांस्कृतिक भागीदारी कार्यक्रमों के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार का आभार व्यक्त किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों चर्चा में हैं उनका भाषण?     |     Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल     |     Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, 7 घायल     |     Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप     |     Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक चाबियां सौंपने के निर्देश     |     Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज     |     MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी मांग     |     Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित     |     Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं     |     Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जानकारी देने के निर्देश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें