पतंजलि का पांच साल में देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी बनने का लक्ष्य

नई दिल्ली । पतंजलि आयुर्वेद समूह और उसकी अनुषंगी रुचि सोया का सम्मिलित वार्षिक कारोबार करीब 35,000 करोड़ रुपए है और यह अगले पांच वर्षों में भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बाबा रामदेव ने हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पतंजलि आयुर्वेद अपने सभी खाद्य कारोबार को सूचीबद्ध इकाई रुचि सोया इंडस्ट्रीज में मिलाएगी। हमने पतंजलि आयुर्वेद और रुचि सोया को अगले पांच वर्षों में भारत की सबसे बड़ी खाद्य एवं एफएमसीजी कंपनी बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि आयुर्वेद फिलहाल देश की दूसरी बड़ी खाद्य एवं एफएमसीजी कंपनी है। पतंजलि समूह की कई कंपनियों का आने वाले समय में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाया जाएगा लेकिन उन्होंने इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई। बाबा रामदेव ने समूह की मौजूदा राजस्व स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा ‎कि रुचि सोया को मिलाकर पतंजलि समूह का साझा कारोबार 35,000 करोड़ रुपए से अधिक है और यह खाद्य एवं एफएमसीजी क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। वित्त वर्ष 2020-21 में पतंजलि समूह का कारोबार करीब 30,000 करोड़ रुपए था। समूह ने वर्ष 2019 में दिवालिया प्रक्रिया के तहत रुचि सोया का अधिग्रहण किया था। पतंजलि और रुचि सोया के बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा से इनकार करते हुए बाबा रामदेव ने कहा ‎कि अगले कुछ महीनों में पतंजलि अपने सभी खाद्य कारोबार को रुचि सोया को सौंप देगी। उसके बाद पतंजलि आयुर्वेद गैर-खाद्य, परंपरागत औषधि कारोबार में भी सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि रुचि सोया खाद्य तेल, खाद्य एवं एफएमसीजी, पोषण और पाम उत्पादन कारोबार पर ध्यान केंद्रित करेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ ‘एंटी पेपर लीक बिल’, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून     |     जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन में शिफ्ट होंगे ग्रामीण     |     दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM रेखा गुप्ता करेंगी शुरुआत     |     ‘Idiots’ और ‘Andhbhakts’ टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग की     |     हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं होंगे शामिल     |     समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन     |     हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैयारी     |     ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल में बनाई जगह     |     पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भूमि अधिग्रहण मामले     |     राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने ‘टॉवर ऑफ जस्टिस’ का दिया हवाला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें