चेल्सी के मालिक अब्राहमोविच अपना फुटबॉल क्लब बेचेंगे

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर खेल जगत पर भी पड़ रहा है। दुनियाभर में खिलाड़ी रूस के हमले का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ रूसी खिलाड़ियों और रूस की टीम का बहिष्कार किया जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी ताइक्वाडो और जूडो से जुड़े कई अहम सम्मान वापस ले लिए गए हैं। अब उनके करीबी दोस्त रोमन अब्रामोविच को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा है। अब्रामोविच के उनका फुटबॉल क्लब चेल्सी बेचना पड़ रहा है। उन्होंने 2003 में यह क्लब खरीदा था और लगभग साल बाद इसे बेच रहे हैं। इस बीच इस क्लब ने 19 बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं।  रूसी बिजनेसमैन अब्रामोविच की यह टीम साल 2020/21 में यूएफा चैंपियंस लीग की विजेता बनी थी। अब्रामोविच ने कहा “मैंने चेल्सी क्लब को बेचने का फैसला लिया है। मुझे लगता है कि यही फिलहाल इस क्लब, फैन्स, यहां के वर्कर, क्लब के स्पॉन्सर और पार्टनर्स के लिए बेहतर है। चेल्सी को खरीदना मेरे लिए कभी बिजनेस जैसा या पैसे को लेकर नहीं था, बल्कि यह खेल और क्लब के लिए मेरा जुनून था। इसके अलावा, मैंने अपनी टीम को एक चैरिटेबल फाउंडेशन स्थापित करने का निर्देश दिया है।”अब्रामोविच ने कहा कि उनके लिए चेल्सी का हिस्सा बनना जीवन भर का सौभाग्य रहा है और उन्हें सभी उपलब्धियों पर गर्व है। चेल्सी फुटबॉल क्लब और उसके समर्थक हमेशा उनके दिल में रहेंगे। अब्रामोविच ने चेल्सी क्लब को तीन बिलियन पाउंड में बेचने का फैसला लिया है। उन्होंने चेल्सी को 2003 में करीब 1420 करोड़ रुपये में खरीदा था।अब्रामोविच के मालिक रहते चेल्सी ने दो बार चैपियंस लीग, पांच बार प्रीमियर लीग और एफए कप, दो बार यूरोपा लीग और तीन बार लीग कप जीता। अगस्त 2021 में, चेल्सी फुटबॉल क्लब ने यूईएफए सुपर कप और फरवरी में पहली बार क्लब वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |     Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”     |     Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन     |     बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल     |     LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल     |     दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टोल; NHAI ने दी पूरी डिटेल     |     संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित     |     थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल     |     फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— “मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!” सुरक्षा घेरे पर उठाए गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें