महिला राष्ट्रीय हाकी स्पर्धा में भिलाई के खिलाड़ी दिखाएंगी दम खेल By Nayan Datt On Mar 28, 2022 दूसरी अंतर विभागीय सीनियर महिला राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप 23 से 30 मार्च तक नई दिल्ली में हाकी इंडिया के तत्वावधान में आयोजित है। स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड की सीनियर महिला हाकी टीम उक्त चैम्पियनशिप में भाग लेगी और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, भारतीय खेल प्राधिकरण, सशस्त्र सीमा बल, यूको बैंक महिला हाकी अकादमी और अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ मैच खेलेगी। यह भी पढ़ें T20 World Cup 2026 Winner India: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत… Mar 9, 2026 “मैं तो टीम में भी नहीं था…” चैंपियन बनने… Mar 9, 2026 एसपीएसबी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल पंत स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जिसमें 18 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया था। उक्त चैंम्पियनशिप में एस पी एस बी का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पूजा भट्ट, ममता भट्ट, काजल राठौर, देवश्री, अनुराधा, पायल, मनीषा धवल, शिवांगी, दीप्ति, पूजा, ज्योति, आरती कश्यप, मयूरी राय, करिश्मा, अनिमा, एकता, राधा नेगी और खुशबू हैं। टीम के कोच सुदर्शन सिंह जो एन आइ एस हाकी कोच होने के साथ ही सेल के खेल सलाहकार है। इस टीम के प्रबंधक है बीएसपी के सहायक प्रबंधक (कार्मिक) डेनिस क्रिस्टी। बीएसपी के ईडी के के सिंह, डीजीएम सही राम जाखड़, सहायक प्रबंधक अभिजीत भौमिक ने चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए टीम को शुभकामनाएं दी। Share