बड़े भाई की हत्याः आपसी विवाद में छोटे भाई ने चाकू से हमलाकर उतारा मौत के घाट, आज ही गुजरात से मजदूरी कर लौटा था, इधर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 28, 2022 धार/ डिंडोरी। धार जिले के मनावर में आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इंदरसिंह गुजरात से मजदूरी करके आज ही सुबह अपने घर आया था. वह बेटी का बच्चा होने की खुशी के कारण बच्चे को खाने का सामान दिलाने मेन रोड पर एक किराने की दुकान पर ले गया, तभी पीछे से आरोपी छोटा भाई मगन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. घटना की जानकारी लगते ही टीआई मौके पर बल लेकर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी… Nov 23, 2026 विवाद के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र… Nov 22, 2026 ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर इधर डिंडौरी के पलकी गांव में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. Share