मालगाड़ी के नीचे से गुजरने लगी लड़की, ट्रेन चली तो बचाने के लिए ट्रैक पर लेट गए, ऊपर से गुजरे 26 डिब्बे

भोपाल   के बरखेड़ी इलाके में खुद की जान जोखिम में डालकर कारपेंटर ने लड़की की जान बचा ली। दरअसल, लड़की रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार कर रही थी। इसी बीच मालगाड़ी चल दी। लड़की मदद के लिए चीखने लगी। लड़की को फंसा हुआ देख मौके पर मौजूद कारपेंटर महबूब अपनी जान की परवाह किए बगैर उसे बचाने ट्रैक के नीचे घुस गए। वह लड़की को लेकर पटरियों पर लेट गया। इसके बाद दोनों के ऊपर से ट्रेन के 26 डिब्बे गुजर गए। दोनों सुरक्षित हैं। घटना 5 फरवरी की है।

मेरा नाम मोहम्मद महबूब है। मेरी उम्र 36 साल है। मैं अशोक बिहार बैंक कॉलोनी में रहता हूं। फर्नीचर बनाने का काम करता हूं। 5 फरवरी को रात करीब 8 बजे रहे होंगे। मैं सोनिया कॉलोनी से नामाज पढ़कर बरखेड़ी रेलवे फाटक होते हुए मैं अपने कारखाना की तरफ जा रहा था। तभी बरखेड़ी रेलवे फाटक के एक मालगाड़ी आकर रुकी। लोग ट्रेन के नीचे से घुसकर ट्रैक पार करने लगे। इसी बीच ट्रेन चल दी। तभी ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार कर रही 18-20 साल की एक लड़की फंस गई। वह चीख-पुकार करने लगी। लड़की को फंसा देख मैं तुरंत ही ट्रेन की तरफ आया।

ट्रेन धीमे-धीमे चल रही थी। मैं अपनी जान की परवाह किए बगैर लड़की को ट्रैक के नीचे घुस गया। लड़की को लेकर पटरियों में लेट गया। हम दोनों के ऊपर से ट्रेन के 26 डिब्बे गुजर गए। ईश्वर की दुआ से हम दोनों सलामत बच गए। फिर लड़की अपने घर चली गई। शुक्रवार को महबूब को स्वयंसेवी संस्था चलाने वाले शोएब हाशमी ने सम्मान किया। महबूब के पास मोबाइल नहीं था। शोएब ने उन्हें नया मोबाइल खरीदकर गिफ्ट किया। बताया गया कि लड़की के पिता मंडीदीप-भोपाल के बीच चलने वाली बस चलाते हैं।

लड़की रोते हुए चली गई, शुक्रिया तक नहीं कहा…

ट्रेन के निकलने के बाद लड़की ट्रैक से उठकर अपने परिजन (पुरुष) के गले लगाकर रोने लगी। वह रोते-रोते ही चली गई। उसने मुझे शुक्रिया तक नहीं कहा..। हालांकि मैंने उस लड़की को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। मेरे अंदर उस वक्त यही था कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करना चाहिए। मैंने वही किया जो मेरा दिल कह रहा था।

30 सेकंड और देर होती तो…

महबूब बताते हैं कि 30 सेकंड में यदि लड़की की मैं मदद नहीं करता तो उसकी जान जा सकती थी। हालांकि उसकी चीख सुनते ही लोग उसे बोल रहे थे कि ट्रैक में लेट जाओ। वह लेटती इससे पहले मैं ट्रैक में पहुंच गया। इसके बाद ट्रेन की गति बढ़ गई। ट्रैक में पड़े रहने के दौरान हमें सिर्फ इतना ही डर लग रहा था कि कहीं डिब्बों के नट-बोल्ट शरीर में नहीं लग जाएं।

पत्नी बोली अच्छा किया…

देर रात हम घर पहुंचे। हमने पत्नी को वाक्या सुनाया। उसने कहा कि बहुत अच्छा काम किए। लोगों की मदद का परिणाम ईश्वर देगा। हम मीडिया के सामने नहीं आना चाहते थे। इसलिए घटना के बारे में किसी को नहीं पता चल सका। हमें यह भी नहीं पता कि वीडियो किसने बनाकर वायरल किया। हमारे पास उसदिन मोबाइल भी नहीं था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mann Ki Baat: ‘हरगिला चिड़िया’ बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की ‘हरगिला सेना’ की जमकर तारीफ     |     स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- “अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला नाला”     |     PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; ‘भारत और सेशेल्स को जोड़ता है हिंद महासागर’     |     Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिकॉर्ड में सुधार     |     Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक रेस्क्यू ड्रिल     |     हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या     |     Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला दर्ज     |     खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वायरल     |     Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा मौत के घाट     |     Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्शी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें