सोनिया-राहुल से भेंट के बाद नरम पड़े भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहा- जी-23 क्या होता है उन्हें नहीं पता 

नई दिल्ली । देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का नेतृत्व संकट अभी बरकरार है। दूसरी ओर, केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद जी-23 खेमे के नेता माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सुर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें हर जगह पूरा सम्मान देता है। कांग्रेस का जी-23 समूह क्या है, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा पार्टी नेतृत्व से इस बात को लेकर चर्चा हुई है कि पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाया जाए। इसके साथ ही कांग्रेस आलाकमान को हरियाणा के सियासी हालात के बारे में भी बताया गया। आपको बता दें कि हाल ही में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुलाकात दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से हुई है।
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ लौट आए थे। हुड्डा ने विधानसभा के बजट सत्र में भी भाग लिया और वक्त-वक्त पर अपनी पार्टी के विधायकों के साथ राजनीतिक मंत्रणा भी की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिस तरह से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति नरम हुए हैं उससे लगता तो यही है कि कांग्रेस का आलाकमान असंतुष्ट खेमे को साथ लेकर चलना चाह रहा है।
आपको यह भी बता दें कि हरियाणा में हुड्डा समर्थक लगातार संगठनात्मक बदलाव की बात कर रहे हैं। जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब से रवाना किया गया था, तब ये बातचीत और गतिविधियां थोड़े समय के लिए बंद हो गई थी, लेकिन एक बार फिर ये गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं।
मीडिया के सवाल करने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मेरी आलाकमान से उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर चर्चा हुई है। हमने हरियाणा के मसलों पर भी चर्चा की है। पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे मजबूती से काम किया जाए इस पर भी चर्चा की गई है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि जी-23 क्या होता है उन्हें नहीं पता है। आपको बता दें जी-23 कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा है जो पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन पर जोर दे रहा है।
उन्होंने कहा हरियाणा कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं हो रहा है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कई बार अखबार उन्हें और उनके बेटे दीपेंद्र को कई पदों का दावेदार बता देते हैं। उन्होंने कहा मैं और मेरा बेटा किसी पद के दावेदार नहीं है। पार्टी नेतृत्व में जो जिम्मेदारी देता है, हम उसको निभाते हैं।
उन्होंने इस बात को माना कि पिछले 7 सालों में राज्य में पार्टी का कोई संगठन नहीं है। न तो ब्लॉक अध्यक्ष और न ही जिला अध्यक्ष। उन्होंने कहा संगठन के अभाव में कार्यकर्ताओं को परेशानियां आना स्वाभाविक है। हमने आलाकमान से संगठन बनाने के बारे में भी बात की है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी वजह     |     Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा क्रेज     |     Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम     |     Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नियम     |     Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ना     |     Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी     |     DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्ता बेनकाब     |     Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की मौत     |     Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से ‘जिला समृद्धि मॉडल’ लॉन्च     |     Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद गिरि     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें