रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 86 साल की उम्र में निधन मनोरंजन By Nayan Datt On Feb 11, 2022 बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और अपने जमाने के जाने-माने फिल्म निर्देशक रहे रवि टंडन का आज 3.30 बजे अपने मुंबई स्थित घर पर निधन गया वे 86 साल के थे रवि टंडन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। “86 साल के रवि टंडन यूं तो चलने-फिरने में समर्थ थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके फेफड़ों में तकलीफ थी, वो लंग फाइब्रोसिस नामक फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त थे, जिससे उन्हें सांस लेने में काफी मुश्किलें पेश आ रही थीं इसी बीमारी के चलते आज तड़के 3.30 बजे उन्होंने मुंबई स्थित जुहू के अपने घर पर नींद में अंतिम सांसें लीं” यह भी पढ़ें दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी… Aug 22, 2026 वंदे मातरम् पर कंगना और शर्मिला टैगोर आमने-सामने:… Aug 21, 2026 शाम 4.30 बजे सांताक्रूज स्थित श्मशान भूमि में रवि टंडन के पार्थिव शरीर का पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा रवि टंडन ने 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था उन्होंने खेल खेल में, मजबूर, अनहोनी, खुद्दार, जिंदगी, नजराना, एक मैं और एक तू, जवाब, आन और शान, निर्माण, झूठा कहीं का, चोर हो तो ऐसा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी Share