फीस के अभाव में छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षा नहीं ली गई थी*
यह भी पढ़ें
इंदौर। छत्रीपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर शहर के प्रतिष्ठित क्लॉथ मार्केट वैश्णव बाल मंदिर गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल की महिला प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राजेश बालोदिया के मुताबिक उसकी बेटी वंशिका अशासकीय विद्यालय वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल राजमोहल्ला में कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत है जिसे प्राचार्य आशा जोहरी एवं प्रबंधन के निर्देश पर कक्षा अध्यापिकाओ के माध्यम से फीस के अभाव में ऑनलाइन क्लास एवं परीक्षा से वंचित किया गया। इस तरह अन्य पीड़ित गोविंद परमार जयपुर वालों दीपक पीपलों दिया की बालिकाएं अनुष्का परमार कक्षा सातवीं साक्षी पोरवाल कक्षा ग्यारहवीं अनन्या पिपलोद दिया कक्षा केजी सेकंड को प्राचार्य द्वारा ऑनलाइन क्लास एवं व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव किया गया। इस मामले में अभिभावक ने प्राचार्य और प्रबंधन से चर्चा की तो उन्होंने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया इस पर राजेश भालोदिया ने शिक्षा अधिकारी को शिकायत की और सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली गई। शिक्षा अधिकारी के शिकायत पर प्राचार्य आशा जोहरी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 की धारा 75 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।