पीएम नरेन्द्र मोदी से आज मिलेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान पंजाब By Nayan Datt On Mar 26, 2022 चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी दोनों नेताओं से पहली मुलाकात होगी। मान की पीएम मोदी व अमित शाह से यह शिष्टाचार मुलाकात होगी। सीएम मान आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके रूरल डेवलपमेंट फंड के केन्द्र सरकार द्वारा रोके गए 1082 करोड़ रुपए सहित कई अन्य मुद्दे उठाएंगे। पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने के बाद भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। यह भी पढ़ें Ludhiana Accident News: लुधियाना में सुबह-सुबह बड़ा हादसा;… May 7, 2026 Ludhiana Crime: लुधियाना में सेना के जवान को चोरों ने बनाया… May 7, 2026 भगवंत मान इस मुलाकात के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंंत्री अमित शाह से पंजाब के राजनीतिक हालात सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) सदस्यों की नियुक्ति के नियमों में बदलाव व सीमा सुरक्षा का भी मुद्दा उठा सकते हैंं। Share