भारत के हथियार निर्यात में आयात 6 गुना उछाल, ब्रह्मोस मिसाइल की जबरदस्त डिमांड

एक तरफ भारत अपने डिफेंस बजट को लगातार बढ़ा रहा है। दूसरी तरफ उसका फोकस डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने की भी है। मोदी सरकार भारत के डिफेंस इंपोर्ट को घटाने और एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस बीच रक्षा मंत्री ने लोकसभा में कहा कि पिछले आठ सालों में भारत के हथियार निर्यात में 6 गुना उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष में भारत ने अब तक 11607 करोड़ रुपए के हथियार का निर्यात किया है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 में भारत ने 1941 करोड़ के हथियार का निर्यात किया था जो वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 11607 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 तक देश के डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ाकर 36500 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है। भट्ट ने कहा कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड और इसके 41 फैक्ट्री को सरकार ने सात डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स में कॉर्पोरेटाइजेशन किया है जिसका बहुत लाभ मिलेगा।जनवरी 2022 में भारत ने फिलिपीन्स के साथ 375 मिलियन डॉलर यानी 2770 करोड़ रुपए की डिफेंस डील की है। इस डील के तहत भारत फिलिपीन्स को ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिपीन्स के साथ करार के बाद वियतनाम, इंडोनेशिया जैसे देशों ने भी भारत के साथ इस तरह की डिफेंस डील करने में दिलचस्पी दिखाई है। संभव है कि आने वाले दिनों में भारत इन देशों को बड़े पैमाने पर हथियार निर्यात करे।

पिछले कुछ सालों में भारत के हथियार आयात पर गौर करें तो रूस की हिस्सेदारी में भारी गिरावट आई है। भारत में हथियारों के आयात में रूस की हिस्सेदारी 2012-17 के 69 फीसदी से घटकर 2017-21 में 46 फीसदी रह गई। सिपरी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2012-16 और 2017-21 के बीच भारत में हथियारों के आयात में 21 फीसदी की कमी आई। इसके बावजूद, भारत 2017-21 में प्रमुख हथियारों का दुनिया में सबसे बड़ा आयातक रहा और इस अवधि में विश्व में हथियारों के कुल आयात में भारत की हिस्सेदारी 11 फीसदी रही।’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा मातम     |     Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेगा Gen-Z मेयर     |     Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप     |     Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली प्रबंधन पर दी खास जानकारी     |     Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिलेगी चीनी     |     Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे     |     Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल     |     IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी, PM रिपोर्ट से खुला राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें