महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, नवाब मलिक के इस्तीफे की कर रहे हैं मांग देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मुंबई | महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन आज भी जारी है। बता दें कि दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्य के मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी विधायक धरने पर बैठे हुए हैं। यह भी पढ़ें West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66%… Apr 29, 2026 West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66%… Apr 29, 2026 महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत को पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। हालांकि, विशेष अदालत की ओर से उनके लिए बिस्तर, गद्दा और कुर्सी प्रदान करने की उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया है। ज्ञात हो कि 62 वर्षीय राकांपा नेता नवाब मलिक को 23 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने माफिया डान दाऊद इब्राहिम कास्कर से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। हिरासत में रहने के बाद मलिक ने ईडी मामले को रद करने की याचिका दायर करते हुए बांबे हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन अदालत में उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मलिक को उनके विभागों और दो जिलों के संरक्षक मंत्री पद से मुक्त करने का फैसला किया, जो अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा अन्य कैबिनेट सहयोगियों को आवंटित किए जाएंगे। Share