भारतीय सेना में दो साल से नहीं हुई हैं भर्तियां

नई दिल्ली । नोएडा में एक नौजवान प्रदीप मेहरा के सेना में भर्ती होने के लिए आधी रात को सड़क पर दौड़ने की घटना ने सेना की भर्तियों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। पिछले दो साल से देश में कोरोना के बीच बड़े-बड़े चुनाव हो रहे हैं, लेकिन सेना में भर्तियां बंद हैं। इस बीच खबर यह है कि सेना में जवानों के रिक्त पदों की संख्या एक लाख से भी अधिक हो चुकी है। सरकार ने कोरोना महामारी से आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को भी हटा दिया है, लेकिन सेना में भर्ती कब खुलेगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। हाल में इस मुद्दे पर राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में सरकार की तरफ से स्वीकार किया गया है कि 2021-21 और 2021-22 के दौरान सेना में कोरोना महामारी के चलते भर्ती रैलियां नहीं हो सकीं। जानकारों के अनुसार, हर साल भारतीय सेना से 50-60 हजार जवान सेवानिवृत्त होते हैं। और करीब इतनी ही नई भर्तियां होती हैं। इसके लिए साल में 90-100 भर्ती रैलियां आयोजित की जाती हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों को कवर करते हुए की जाती हैं। एक रैली छह-आठ जिलों को कवर करती है। लेकिन पिछले दो सालों से यह रैलियां बंद हैं। रैलियों में भीड़ होती हैं, इसलिए रैलियां बंद की गईं। लेकिन भीड़ वाले तमाम कार्यक्रम जिनमें चुनाव भी शामिल है, वे होते रहे हैं। रक्षा मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक रूप से जवानों के 81 हजार पद 1 जनवरी 2022 तक रिक्त होने की बात कही गई है लेकिन अब यह संख्या बढ़कर एक लाख से भी अधिक हो जाने का अनुमान है। सेना के सूत्रों ने कहा कि भर्ती नहीं होने से खाली पदों का बैकलॉग बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान को ट्रेनिंग देकर तैनाती के योग्य बनाने में कम से कम दो साल का समय लगता है। इसलिए इस मामले में जितना विलंब होगा, उतने ही खाली पदों का संकट बढ़ेगा

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों को बड़ा लाभ     |     Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं     |     Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग में रंगेगा शहर     |     Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट     |     Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी     |     Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हुआ था विवाद     |     Mhow Crime News: महू के ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत्या     |     Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप     |     Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पहुंची पुलिस     |     Jabalpur Cruise Accident: ‘बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया’; जबलपुर हादसे की रूह कंपा देने वाली आंखों देखी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें