भोपाल में सीएम शिवराज ने किया शुभारंभ 12 से 14 साल तक के बच्चों को टीका, हफ्ते में 4 दिन लगेगा

भोपाल ।   प्रदेश में आज से 12 से 14 साल के बच्‍चों को कोरोनारोधी टीका लगाने की शुरुआत हो गई है। भोपाल में 12 से 14 साल तक के बच्चों को बुधवार सुबह नौ बजे से टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शहर में 166 स्कूलों के अलावा 12 अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है। मंगलवार, शुक्रवार और छुट्टी का दिन छोड़कर सभी दिनों में टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह अरेरा कालोनी स्‍थित शासकीय नवीन कन्‍या विद्यालय में पहुंचकर बच्‍चों के टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग और गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक कृष्‍णा गौर समेत स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी भी मौजूूद थे।

बता दें कि भोपाल में 12-14 साल उम्र वर्ग के कुल 86 हजार बच्चे हैं। इसमें पहले दिन 30 हजार को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बच्चों को टीका लगवाने के लिए बुलाएं। हालांकि, बड़ी चुनौती यह है कि अभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों को बुलाना कठिन होगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. कमलेश अहिरवार ने बताया कि अभिभावकों को यह विकल्प भी दिया गया है कि वह पास के किसी भी स्कूल या अस्पताल में टीका लगवा सकते हैं। ऐसी बाध्यता नहीं है कि बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है वहीं टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि आनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी गई है। पहले दिन के लिए शहरी क्षेत्र में प्रति जन शिक्षा केंद्र एक हजार, बैरसिया में 300 और फंदा क्षेत्र में 500 आनलाइन स्लाट टीकाकरण के लिए खोले गए थे।

प्रदेश में पहले दिन आठ हजार केंद्रों पर लगेगा टीका

प्रदेश में पहले दिन आठ हजार केंद्रों पर आठ लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस उम्र वर्ग के कुल 30 लाख बच्चे हैं। इन्हें कार्बीवैक्स वैक्सीन की 0.5 एमएल डोज कंधे पर लगाई जाएगी। सभी जिलों में एक साथ टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि जिन बच्चों का जन्म 15 मार्च 2010 या इसके पहले हुआ है वह टीकाकरण के लिए पात्र होंगे।

अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान

– बच्चों को कुछ खिला-पिलाकर ही टीका लगवाने के लिए भेजें।

– यह भी ध्यान रखें कि वह गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी से बीमार न हों।

– आनलाइन पंजीयन कराकर किसी भी केंद्र में टीका लगवाने के लिए जा सकते हैं।

– किसी केंद्र के लिए आनलाइन पंजीयन करा लिया है तो फिर टीका लगवाने के लिए वहीं पर जाएं।

– आयु के सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर जाएं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें