मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गेहूं,चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे

भोपाल ।   अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनाज की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए मध्य प्रदेश के किसानों को इसका लाभ दिलाने के लिए निर्यात बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को नई दिल्ली में निर्यातकों और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक करेंगे। मध्य प्रदेश से अभी सालाना एक हजार 200 करोड़ रुपये का अनाज निर्यात होता है।

प्रदेश के बासमती चावल, दाल और शरबती गेहूं की काफी मांग

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के बासमती चावल, दाल और शरबती गेहूं की काफी मांग है। वर्ष 2020-21 में 840 करोड़ रुपये का एक लाख 27 हजार मीट्रिक टन चावल निर्यात किया गया। इसी तरह 98 करोड़ रुपये की 13 हजार 438 मीट्रिक टन दाल निर्यात की गई। प्रदेश के बासमती चावल को अभी जीआइ टैग नहीं मिला है इसलिए अन्य प्रांतों के कारोबारी यहां से चावल ले जाकर निर्यात करते हैं। हालांकि, बालाघाट के चिन्न्ौर चावल को जीआइ टैग मिल गया है।

मध्य प्रदेश के पक्ष को फिर से सुनकर निर्णय

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को बासमती चावल को जीआइ टैग देने संबंधी मध्य प्रदेश के पक्ष को फिर से सुनकर निर्णय करने के आदेश दिए हैं। वहीं, शरबती गेहूं के लिए सरकार आवेदन कर चुकी है। निर्यात के लिए गुण्ावत्ता संबंधी मानकों का पालन करने, प्रदेश के व्यापारियों को इसका प्रशिक्षण दिलाने और निर्यातकों से संपर्क बनाने की पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री इस संबंध में निर्यातकों से चर्चा करेंगे। सरकार ने वर्ष 2022-23 में तीन हजार करोड़ रुपये के कृषि उपज एवं प्रसंस्कृत उत्पाद के निर्यात का लक्ष्य रखा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार को नोटिस     |     Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति को पता चला तो खुला राज     |     Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस     |     Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार     |     Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला गैंग दबोचा     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके में तनाव     |     Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडोजर     |     CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया परचम     |     River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें