कपिल शर्मा और करण जौहर ने इस काम के लिए की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- सीना गर्व से चौड़ा हो गया

कपिल शर्मा पिछले दिनों द कश्मीर फाइल्स को लेकर खबरों में रहे थे। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया था कि उन्हें द कपिल शर्मा शो में इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि उनकी फिल्म में कोई बड़ा कलाकार नहीं है।

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा और फिल्ममेकर करण जौहर ने पुरातात्विक महत्व की 29 मूर्तियां ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और उनका आभार जताया। दोनों सेलेब्रिटीज ने ट्विटर के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी वापस लाई गयी प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ दी गयी जानकारी के अनुसार, इन पुरातात्विक मूर्तियों को 6 श्रेणियों में विशेष थीम के जरिए बांटा गया है- शिव और उनके अनुयायी, शक्ति पूजा, भगवान विष्णु और उनके अवतार, जैन परम्परा, पोर्ट्रेट और साज-सज्जा की वस्तुएं। कपिल ने वीडियो शेयर करके लिखा- भारत के अनमोल खजाने की अमूल्य निधि के फिर से स्वदेश लोटने की बहुत-बहुत बधाई। अनेक शुभकामनाएं। आभार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी। जय भारत। हर हर महादेव।

भारत देश के अनमोल ख़ज़ाने की अमूल्य निधि के फिर से स्वदेश लौटने की बहुत बहुत बधाई , अनेक शुभकामनाएँ.. आभार.. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 🙏 जय भारत.. हर हर महादेव 🙏 https://t.co/mdlRhX0aDD— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) March 22, 2022
वहीं, करण जौहर ने लिखा- खबर, जो हर एक भारतीय का सीना गर्व से भर देगी। ऑस्ट्रेलिया से 29 पुरातात्विक कलाकृतियां भारत लायी गयी हैं।

बता दें, कपिल शर्मा पिछले दिनों द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में रहे थे। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया था कि कपिल के शो में सिर्फ बड़े कलाकारों और फिल्मों को ही प्रमोशन के लिए आमंत्रित किया जाता है। उनकी फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर चलने वाले एक्टर नहीं हैं, इसलिए उन्हें नहीं बुलाया गया। इसके बाद सोशल मीडिया में कपिल के शो का बायकॉट करने की मुहिम चल पड़ी। हालांकि, बाद में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने इस बात को साफ किया था कि फिल्म के विषय की संजीदगी को देखते हुए वो शो में प्रमोशन के लिए नहीं गये थे।

इससे पहले कपिल नेटफ्लिक्स पर आये अपने शो कपिल शर्मा- आई एम नॉट डन येट के लिए सुर्खियों में रहे थे। कपिल ने इस शो में कुछ साल पहले किये गये अपने ट्वीट्स को पर मजाकिया टेक लिया था, वहीं उन्होंने नेताओं पर भी कटाक्ष किये थे। कपिल इन दिनों नंदिता दास की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वो एक डिलीवरी ब्वॉय बने हैं

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें