इंदौर को कश्मीर नहीं बनने देंगे, मुस्लिम समुदाय के दबंगों की दहशत से 7 आदिवासी हिंदू परिवार पलायन को मजबूर अखिल भारतीय बलाई महासंघ आया आगे संघ पदाधिकारी भी पहुंचे थे थाने

गत दिवस दलित हिंदू परिवारों को एवं उनकी महिलाओं के साथ मुस्लिम समुदाय के दबंग लोगों द्वारा मारपीट की गई जिसकी खबरें आज के अखबारों में सुर्खियों के रूप में दिखाई दी ।
यह दलित परिवार पिछले 20 वर्षों से मेवाती मोहल्ले में स्थित अभय जैन नामक व्यक्ति की जमीन पर निवास करता है ।
गौर करने वाली बात यह है कि मेवाती मोहल्ले में लगभग 25 से 30 परिवार रहते थे जिसमें 23 परिवार मुस्लिम समुदाय के दबंगों से प्रताड़ित होकर पलायन कर गए ।

शेष बचे 7 परिवार मजदूरी कर कर अपना जीवन यापन करते हैं महिलाएं झाड़ू पोछा लगा कर अपना जीवन यापन करती है ।परंतु वहां पर मुस्लिम बाहुल्य होने से मुस्लिम आक्रांताओं को यह दलित आदिवासी परिवार आंखों में चुभता है पिछले 2 वर्षों से इनके घरों पर पत्थर फेंके जाते हैं शौचालय की दीवार नहीं बनाने दी जाती है आए दिन मारपीट की जाती है इनको मोहल्ला छोड़ने की धमकी दी जाती है कहा जाता है यह मोहल्ला छोड़ दो नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे । जबकि संपूर्ण भूमि शासकीय होने पर खुद मुस्लिम समुदाय भी यहां पर अवैध रूप से रह रहे हैं और अपने आप को इस जमीन का मालिक बताते हैं ।
जिसके दस्तावेज किसी के पास नही है।

पिछले साल भी जब जशोदाबेन नामक महिला पर ईंट और पत्थरों से डंडों से मुस्लिम दबंगों द्वारा मारपीट की गई । पुलिस ने छोटी मोटी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तत्काल आरोपियों को जमानत दे दी जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए ।। मुस्लिम दबंग लगातार इन लोगों पर प्रहार कर रहे हैं कई बार इनके घरों में आग लगा दी कई बार इन लोगों की गाड़ियां जला दी किंतु अपनी पीड़ा अपना कष्ट और अपना दुख किस के सामने बयां करें पुलिस प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा था ।

इस आदिवासी परिवार ने अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार से गुहार लगाई और कहा उनके ऊपर इस प्रकार का अत्याचार हो रहा है । परमार के नेतृत्व में सर्व समाज के साथ अनूसूचित जाति और जनजाति वर्ग ने एकत्रित होकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी पीड़ा को सुना ।
साथ ही वहां से पीड़ित परिवारों को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के लिए प्रस्थान किया ।
जय भीम के उद्घोष के साथ सभी दलित पीड़ित परिवार परमार के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर ऑफिस रीगल चौराहे पर पहुंचे ।
एसपी हेडक्वार्टर अरविंद तिवारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मुस्लिम दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उनके मकान जमींदोज करने के साथ ही आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की ।
एसपी हेडक्वार्टर ने दलित परिवारों को आश्वस्त किया है आरोपियो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

इस मौके पर मुख्य रूप से
विश्व हिंदु परिषद् के वीरेन्द्र त्रिपाठी, गीता जी पंवार, रेखा सोलंकी, के साथ ही वाल्मीकी समाज की ओर से सन्तोष जी कल्याणे, राजेश जी धोलपुरे, धीरज जी नागर, तथा भांबी सूत्रकार समाज के अध्यक्ष अशोक जी खुवाल, पप्पू पहलवान, सुधीर जी पपरलिया, और रविदास समाज की और से मुकेश जी केरो करण जी गोलियां, विमला जी भण्डारी, और चिराड़ समाज की ओर से नितिन जी चंदेल और अध्यक्ष जितेन्द्र जी गेहलोत के साथ ही बलाई महासंघ शहर अध्यक्ष रोहित जी आंजना, वरिष्ट अध्यक्ष धन्नालाल सोलंकी , रमेश मालवीय सन्तोष जी नागर, राज सोलंकी, महेन्द्र जी सुनेल संभागीय अध्य्क्ष निर्मला वानखेड़े, दिलीप जी गोयल,खटीक समाज की ओर से राजवीर खींची कप्तान, शानू नंदवाल, विनय नंदलाल पंकज खटीक आदि सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें