करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के किसिंग सीन पर लगाई रोक मनोरंजन By Nayan Datt On Feb 11, 2022 टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में तेजस्वी ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी को अपने नाम किया है, इसके साथ ही वह नागिन 6 में लीड रोल को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में नागिन 6 का टीजर भी रिलीज किया गया था। अगर बात करें पर्सनल लाइफ की तो बिग बॉस से तेजस्वी, एक्टर करण कुंद्रा के रिलेशन में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी ने अपने और करण के रिश्ते को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने करण कुंद्रा के बारे में कई खुलासे किए। यह भी पढ़ें थलपति विजय की ‘जन नेता’ ने मंडे टेस्ट किया पास!… Jul 28, 2026 Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और… Jul 26, 2026 बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में तेजस्वी से पूछा गया कि अगर करण कुंद्रा को इंटिमेट सीन करना पड़े तो क्या वह इसकी वजह से इन सिक्योर महसूस करेंगी। इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा, “मैं पॉजेसिव नहीं हूं, बल्कि वह (करण) मुझसे ज्यादा पॉजेसिव और इनसिक्योर हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं, ‘आप बहुत स्मार्ट हैं, क्योंकि ये बात आप किसी के सामने जाहिर नहीं होने देते और इसी वजह से मुझे इनसिक्योर होने का टैग मिलता है’। Share