कांग्रेस की हार  शीर्ष नेतृत्व ही नहीं पार्टी का हर नेता इसके लिए जिम्मेदार:  वी. नारायणसामी

नई दिल्ली । पांच विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में मचे घमासान के बीच पुडुचेरी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. नारायणसामी का बयान आय़ा है। उन्होंने रविवार को कहा कि हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जो हार मिली है, उसके लिए पार्टी के सभी लोग जिम्मेदार हैं। वर्चुअल प्रेम मीट में नारायणसामी ने कहा कि, “यह कहना सही नहीं है कि पांच राज्यों में पार्टी का खराब प्रदर्शन पार्टी नेतृत्व के कारण हुआ है। हर कोई किसी न किसी तरह से कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदार हैं। नारायणसामी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि “पांच राज्यों में कांग्रेस की हार से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए। विफलताएं सफलता की सीढ़ियां हैं और इसलिए कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनावों में विजयी होने की रणनीति विकसित करनी चाहिए, हालांकि 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम निराश करने वाले थे। श्री नारायणसामी ने यह भी कहा कि, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी यह सुनिश्चित करें कि वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए एक पूर्ण बजट विधानसभा के पटल पर पेश किया जाए, क्योंकि अगले वित्त वर्ष के लिए केवल अंतरिम बजट (लेखानुदान) की संभावना है। उन्होंने कहा, “जब रंगासामी एनडीए सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें बीजेपी भी शामिल है, तो वह केंद्र में एनडीए सरकार से पर्याप्त धन प्राप्त कर सकते हैं। श्री नारायणसामी रोजगार के मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का उचित चयन हो। इसमें कहीं से कोई गड़बड़ी न हो।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें