बिहार में बिहार दिवस पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित बिहार By Nayan Datt On Mar 21, 2022 बिहार | 22 मार्च को बिहार दिवस के दिन जिला प्रशासन की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह में सात बजे शहर के टावर चौक से गां धी मैदान तक रन फार बिहार का आयोजन होगा। इसमें प्रशासनिक अधिकारी से लेकर आम शहरवासी शामिल होंगे। वहीं इसी दिन संध्या 6 बजे से शहर के बीएड हाल, गया में कवि सम्मेलन होगा। यहां दर्शक, श्रोता एक से बढ़कर एक कविता व हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा दिन में रक्तदान शिविर, श्रवण श्रुति का कार्यक्रम होगा। यह आयोजन रेड क्रास में किया जाएगा। यह भी पढ़ें Vaishali News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बगीचे में… Apr 30, 2026 Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई… Apr 30, 2026 बिहार दिवस पर 21 से 23 मार्च तक मुफ्त स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम रखा गया है। यह जांच रेडक्रास में ही होगा। श्रवण श्रुति कार्यक्रम के तहत छोटे बच्चों के कान की जांच होगी। जिसमें उनके सुनने की क्षमता की आडियोलाजिस्ट जांच करेंगे। Share