तेजस्वी यादव ने बेतिया मामले पर सरकार को घेरा नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार

नई दिल्ली । बिहार के बेतिया जिले में पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शख्स को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी जान चली गई। गुस्साए लोगों ने जमकर उपद्रव किया। इस मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है और इस मामले की जांच की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन पर अराजकता फैलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। बेतिया में पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर तेजस्वी यादव ने कहा ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पुलिस ने थाने में पीट-पीटकर कई लोगों को जान से मारने का काम किया है। बिहार में पूरी तरह प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। इसकी जांच होनी चाहिए। आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि उनसे अब बिहार नहीं संभाला जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में तानाशाही राज कायम हो गया है और प्रशासनिक अराजकता चल रही है। बेरोजगार को लाठी डंडे से मारा जा रहा है। गौरतलब है कि बेतिया जिले में डीजे बजाने को लेकर पुलिस एक शख्स को थाने लाई थी। शख्स के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर भी जमकर हंगामा किया और थाने में खड़े कई वाहनों में आग के हवाले कर दिया। कई थानों की पुलिस ने मौके पर जाकर भीड़ को तितर-बितर किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा; कई अनियमितताएं उजागर     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें