फिर दी गई सैकड़ों पेड़ों की बलिः अधिकारियों ने साधी चुप्पी

 बलरामपुर. जिले के सेमरसोत वन अभ्यारण क्षेत्र में फिर से एक बार सैकड़ों हरे भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है.15 दिन पूर्व भी अभ्यारण क्षेत्र में मिट्टी बांध बनाने के नाम पर सैकड़ों पेड़ो की बलि दे दी गई थी, मामले में वाइल्ड लाइफ के वन संरक्षक के आश्वासन के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं इस बार मामले में अभ्यारण क्षेत्र के रेंजर ने पेड़ों की अवैध कटाई के लिए शासन को ही दोषी ठहराया है.

बता दें कि, जिले के सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र में बड़की महरी बीट में फिर से विभाग की अनदेखी की वजह से सैकड़ों हरे भरे पेड़ काट दिए हैं, जिसके बाद विभाग अब कटी हुई लकड़ियों को डिपो में लाकर जंगल मे ठूठ गिनने में लगा हुआ है. जहां एक तरफ रिजर्व फॉरेस्ट में एक पत्ता भी तोड़ने की शख़्त मनाही होती है, वहीं लगातार अभ्यारण क्षेत्र में पेड़ों की कटाई अब विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के ही एक दरोगा के संरक्षण में रिजर्व फॉरेस्ट में पेड़ों की अवैध कटाई लगातार हो रही है. बावजूद इसके उच्च अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. सूत्रों की माने तो रिजर्व फॉरेस्ट से लकड़ियों की कटाई के बाद उसे पड़ोसी राज्य झारखंड में तस्करी की जाती है, जिसमें विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत रहती है. फिलहाल विभाग अब कटे हुए पेड़ों की गिनती करने में जुटा हुआ है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मामला उजागर होने के बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा कोरम पूरा करने के लिए तीन निर्दोष ग्रामीणों को जेल भेज दिया गया था.

जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले भी रिजर्व फॉरेस्ट में सैकडों हरे भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया था, जिसमें वाइल्ड लाइफ के वन संरक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

वहीं अब दूसरे मामले में अभ्यारण क्षेत्र के गेम रेंजर डीपी सोनवानी ने पेड़ो की कटाई का पूरा ठिकरा सरकार पर ही मढ़ दिया है,उन्होंने कहा है विभाग में कर्मचारियों की कमी है जिसको पूरा करने के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन शासन से कोई जवाब नहीं मिला और यही कारण है कि रिजर्व फॉरेस्ट में लगातार पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है. जिस जंगल मे एक दांतून तोड़ने पर सजा तय की जाती है. वहीं से सैकड़ो पेड़ों की अवैध कटाई के लगातार मामले सामने आ रहे हैं, जिससे आने वाले समय मे जंगली जानवरों के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है. मामले में रेंजर द्वारा शासन को दोषी ठहराना कितना उचित ये जरूर जांच का विषय है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें